जिला पंचायत वार्ड नं 3 के सदस्य और ग्राम पंचायत अगोना में ग्राम प्रधान के पद के चुनाव के बाद मतगणना शुक्रवार को सम्पन्न हुई। रीना सिंह जिला पंचायत सदस्य निर्वाचित हुई हैं।
तिलोई विकास खंड की ग्राम पंचायत अगोना में अयोध्या प्रसाद ग्राम प्रधान पद पर निर्वाचित घोषित किए गए हैं।
जिला पंचायत वार्ड 3 के 30 बूथों की मतगणना जगदीशपुर के ए एच इंटर कालेज में कई गयी। यहां कुल 3133 मत पड़े थे। मतगणना समाप्त होने पर अखिलेशा देवी को 1226 मत, अनीता सिंह को 985 मत और रीना सिंह को 816 मत प्राप्त हुए। जबकि 106 मत अवैध पाए गए।
मुसाफिरखाना के 44 बूथों की मतगणना ब्लाक सभागार में की गई। यहां कुल मिलाकर 7890 मत डाले गए थे। सात राउंड में मतगणना पूरी होने के बाद अखिलेशा देवी को 1021 मत, अनीता सिंह को 3071 मत और रीना सिंह को 3549 मत प्राप्त हुए जबकि 249 मतों को अवैध घोषित किया गया।
इस प्रकार मुसाफिरखाना और जगदीशपुर में हुई 74 बूथों की मतगणना के बाद अंतिम परिणाम के मुताबिक विजयी रीना सिंह को कुल 4365 मत प्राप्त हुए जबकि इनके निकटतम प्रतिद्वंद्वी अनीता सिंह को 4056 मत मिले। अंतिम पायदान पर रही अखिलेशा देवी को मात्र 2247 मत ही प्राप्त हुए। कुल 355 मत अवैध पाए गए।
अपर जिलाधिकारी न्यायिक दिनेश कुमार मिश्र ने रीना सिंह को जीत का प्रमाण पत्र प्रदान किया। रीना सिंह से अधिक बधाईयां उनके देवर अभय सिंह को मिली।जीत की खुशी में समर्थकों ने अभय सिंह को मालाएं पहनाई और लड्डू खिलाकर बधाई और शुभकामनाएं दीं।
Also read