दिशा की बैठक में शामिल होंगे
दूसरे दिन जनता दर्शन के बाद अमेठी के कांग्रेसियों से मुलाकात करेंगे, पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्र की तेरहवीं में शामिल होंगे
नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के वरिष्ठ सांसद राहुल गांधी दो दिवसीय दौरे पर गुरुवार को रायबरेली आ रहे हैं। पहले दिन वे दिशा की बैठक में भाग लेंगे। रात्रि विश्राम भुएमऊ गेस्ट हाउस करने के बाद 13मार्च को जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होंगे। बहादुरपुर के नैना रिजार्ट में अमेठी संसदीय क्षेत्र के कार्यकर्ताओं से मुलाकात करेंगे।
सांसद राहुल गांधी गौरीगंज में कांग्रेस के पूर्व जिला अध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्र की तेरहवीं में भी शामिल होंगे। बैठक में विभिन्न विकास योजनाओं की प्रगति की समीक्षा करते हुए अधिकारियों के साथ क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर चर्चा करेंगे। बैठक के उपरांत उनका रात्रि विश्राम भूएमऊ में निर्धारित है।
दौरे के दूसरे दिन 13 मार्च को सुबह राहुल गांधी जनता दर्शन कार्यक्रम में शामिल होकर क्षेत्र के लोगों से मुलाकात करेंगे तथा उनकी समस्याएं सुनेंगे। इसके बाद वे अमेठी जनपद के तिलोई विधानसभा क्षेत्र स्थित बहादुरपुर में नैना रिजॉर्ट पहुंचकर अमेठी संसदीय क्षेत्र के कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ महत्वपूर्ण बैठक करेंगे। इस बैठक में संगठन की मजबूती, आगामी रणनीति तथा क्षेत्रीय मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की जाएगी।
राहुल गांधी अमेठी के गौरीगंज क्षेत्र में कांग्रेस के पूर्व जिलाध्यक्ष स्वर्गीय योगेंद्र मिश्रा के निवास पर आयोजित उनकी तेरहवीं (श्रद्धांजलि) संस्कार में शामिल होकर शोक संतप्त परिजनों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करेंगे। इस दौरान अमेठी के लोकप्रिय सांसद किशोरी लाल शर्मा की विशेष उपस्थिति रहेगी। उनके साथ कांग्रेस जिलाध्यक्ष प्रदीप सिंघल सहित अमेठी व रायबरेली के कांग्रेस पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। कार्यक्रमों के उपरांत राहुल गांधी लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे, जहां से वे दिल्ली रवाना होंगे।





