HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarस्वच्छ भारत मिशन पर उठे सवाल लगभग दो दशक से तैनात एक...

स्वच्छ भारत मिशन पर उठे सवाल लगभग दो दशक से तैनात एक ही सफाईकर्मी

आज तक गांव के निवासियों ने नहीं देखा सफाई कर्मी का चेहरा

अम्बेडकरनगर जनपद के अकबरपुर विकास खंड की ग्राम पंचायत कटरिया सम्मनपुर में स्वच्छ भारत मिशन की जमीनी हकीकत पर ग्रामीणों ने सवाल उठाए हैं। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव में नियुक्त सफाईकर्मी नियमित रूप से सफाई नहीं करता, जिससे गलियों और सार्वजनिक स्थानों पर गंदगी बनी रहती है।

ग्रामीणों के मुताबिक, संबंधित सफाईकर्मी नियुक्ति के समय से ही कटरिया सम्मनपुर में तैनात है और करीब दो दशक से एक ही ग्राम पंचायत में कार्यरत है। उनका कहना है कि इतने लंबे समय से तैनाती के बावजूद सफाईकर्मी गांव में नियमित रूप से सफाई करते हुए शायद ही कभी दिखाई देता है।

ग्रामीणों ने पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कराकर नियमित सफाई व्यवस्था सुनिश्चित करने और आवश्यक कार्रवाई की मांग की है। जिला पंचायत राज अधिकारी उपेंद्र कुमार ने बताया कि मामले की जानकारी मिली है। जांच कराई जाएगी और जांच रिपोर्ट के आधार पर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular