HomeUttar PradeshAligarhजिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न

जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक संपन्न

अलीगढ़। अपर जिलाधिकारी नगर किंशुक श्रीवास्तव की अध्यक्षता में मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत जिला बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की त्रैमासिक बैठक आयोजित की गयी। बैठक में मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत संचालित विभिन्न योजनाओं व गतिविधियों के साथ ही जिला बाल संरक्षण इकाई, बाल कल्याण समिति, किशोर न्याय बोर्ड, उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य एवं कोविड), स्पॉन्सरशिप, दत्तक ग्रहण इकाई, चाइल्ड हेल्पलाइन 1098, पीएम केयर्स चिल्ड्रन, बाल श्रम उन्मूलन, आर०आर० कार्यक्रम व हब फॉर इम्पावरमेन्ट ऑफ वूमेन से सम्बन्धित विषयों पर विस्तृत चर्चा हुयी।

जिला प्रोबेशन अधिकारी अजित कुमार ने बताया कि उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (सामान्य) के अन्तर्गत 2222 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है और उत्तर प्रदेश मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना (कोविड) के अन्तर्गत 254 लाभार्थियों को लाभान्वित किया गया है जबकि 139 बच्चों को लैपटॉप वितरित किया गया है। उन्होंने स्पॉन्सरशिप योजना के अन्तर्गत 18 बच्चों को लाभान्वित किया जा रहा है।

एडीएम सिटी ने निर्देशित किया है कि मिशन वात्सल्य के अन्तर्गत बाल संरक्षण संबंधी जागरूकता कार्यक्रम अधिक प्रभावी ढंग से संचालित किये जाएं साथ ही ब्लॉक बाल संरक्षण समिति एवं ग्राम बाल संरक्षण समिति की नियमित रूप से बैठक कराते हुये सूचना उपलब्ध करायी जाये। उन्होंने 1098 चाइल्ड हेल्पलाइन में प्राप्त शिकायतों का गंभीरता से निस्तारण करने, किशोर न्याय बोर्ड एवं बाल कल्याण समिति में लम्बित प्रकरणों का शीघ्र निस्तारण का बल दिया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular