HomeMarqueeडीएम का डूडा कार्यालय में औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर डूडा पीओ...

डीएम का डूडा कार्यालय में औचक निरीक्षण, लापरवाही मिलने पर डूडा पीओ समेत दो का वेतन रोका

आईजीआरएस में असंतुष्ट फीडबैक पर भड़कीं जिलाधिकारी, लापरवाही पर लगाई कड़ी फटकार; शिकायतकर्ता से फोन पर बात कर समस्या सुलझाने के दिए निर्देश

महोबा। जिलाधिकारी गजल भारद्वाज ने गुरुवार को आईजीआरएस के निस्तारण के असंतुष्ट फीडबैक के आधार पर जिला नगरीय विकास अभिकरण (डूडा) कार्यालय का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण दौरान विभागीय कार्यों की गहन समीक्षा कर कार्यालय की उपस्थिति पंजिका, अभिलेखों के रखरखाव, विभिन्न योजनाओं की प्रगति और आमजन को प्रदान की जा रही सेवाओं का जायजा लिया। डीएम ने लंबित प्रकरण की शिकायत मिलने पर परियोजना अधिकारी डूडा का वेतन रोकने के निर्देश दिए साथ ही शिकायतकर्ता से वार्ता कर समस्या का निराकरण कराए जाने का आश्वासन दिया।

जिलाधिकारी ने अधिकारियों, कर्मचारियों की उपस्थिति की जांच करते हुए समयबद्ध, गुणवत्तापूर्ण कार्य निष्पादन के निर्देश दिए। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना (शहरी), स्वच्छ भारत मिशन, राष्ट्रीय शहरी आजीविका मिशन सहित अन्य संचालित योजनाओं की प्रगति की समीक्षा की और लाभार्थियों को समय से लाभ उपलब्ध कराने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कार्यालय में अभिलेखों के सुव्यवस्थित रख रखाव, साफ सफाई और बेहतर कार्य संस्कृति बनाए रखने पर जोर दिया। जिलाधिकारी ने कार्यालय के उपस्थित रजिस्टर का गहन जांच करते समय कर्मचारी सीएलपीसी (सिटी लाइवलीहुड्स प्रोग्राम को-ऑर्डिनेटर) अर्पित पांडे बिना पूर्व सूचना के अनुपस्थित पाये गये। जिस पर डीएम ने नाराजगी व्यक्त करते हुए संबंधित कर्मचारी का वेतन रोकने के निर्देश दिए साथ ही उन्होंने अधिकारियों, कर्मचारियों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने तथा कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही न बरतने के निर्देश दिए।

उन्होंने अधिकारियों से कहा कि आमजन की समस्याओं को प्राथमिकता के आधार पर सुनकर उनका समयबद्ध तरीके पर समाधान किया जाए, जिससे लोगों को अनावश्यक रूप से कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। निरीक्षण दौरान जिलाधिकारी ने लंबित प्रकरणों की जानकारी प्राप्त की और संबंधित अधिकारियों को सभी मामलों का शीघ्र निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने परियोजना अधिकारी डूडा का वेतन रोकते हुए शिकायतकर्ता से स्वयं बात कर समस्या का वास्तविक निराकरण के लिए कड़े निर्देश दिए। डीएम ने जिलाधिकारी ने विभागीय कार्यों में और अधिक तेजी लाने तथा शासन की मंशा के अनुरूप योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन के निर्देश दिए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular