HomeUttar PradeshAmbedkar Nagarखड़ंजे की भूमि पर अवैध कब्ज़ा शिकायत के बाद भी नहीं हुई...

खड़ंजे की भूमि पर अवैध कब्ज़ा शिकायत के बाद भी नहीं हुई कार्यवाही

अम्बेडकरनगर नगर पालिका परिषद अकबरपुर के वार्ड संख्या 10 अहिरिया में सार्वजनिक खड़ंजे की भूमि पर कथित अवैध कब्जे की

शिकायत किए जाने के बावजूद एक सप्ताह बीत जाने के बाद भी कोई ठोस कार्रवाई न होने से स्थानीय लोगों में नाराजगी व्याप्त है।क्षेत्रीय लोगों का आरोप है कि सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर कुछ लोगों द्वारा कब्जा किया जा रहा है, जिसकी शिकायत संबंधित अधिकारियों से की गई थी। शिकायत के बाद कार्रवाई की उम्मीद थी, लेकिन अब तक प्रशासन की ओर से कोई प्रभावी कदम नहीं उठाया गया है।स्थानीय नागरिकों का कहना है कि कार्रवाई में हो रही देरी से कब्जाधारियों के हौसले बुलंद हो रहे हैं और उन्हें कब्जा मजबूत करने का अवसर मिल रहा है।

लोगों के बीच यह चर्चा भी है कि कथित कब्जा करने वालों में नगर पालिका से जुड़ा एक कर्मचारी भी शामिल है, हालांकि इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।नागरिकों ने मामले की निष्पक्ष जांच कर सार्वजनिक भूमि को अतिक्रमण मुक्त कराने तथा दोषी पाए जाने वालों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं संबंधित अधिकारियों का पक्ष समाचार लिखे जाने तक प्राप्त नहीं हो सका।अकबरपुर क्षेत्र में अतिक्रमण संबंधी शिकायतों के मामले पहले भी सामने आते रहे हैं और कई मामलों में उच्चअधिकारियों से कार्रवाई की मांग की गई है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular