लोटन सिद्धार्थनगर। मिट्टी खनन कर रहे लोटन थाना क्षेत्र के एकड़ेगवा टोला मैनहिया से बृहस्पतिवार की रात्रि लगभग 12 बजे खनन निरीक्षक ने अवैध खनन के खिलाफ बडी कार्यवाही की है।मिट्टी खनन कर रहे एक जेसेबी सहित दो डंफर से मिट्टी खनन कर रहे थे दोनो गाडी पकड़ी गई।जेसेबी सहित दो डंफर गाड़ियों को कार्यवाही करते हुआ थाने के सुपुर्द कर दिया गया है।
लोटन क्षेत्र मे बड़े पैमाने पर जे सी बी और डम्पर से अवैध मिट्टी खनन करके बेचा जा रहा है। क्षेत्र में चर्चा जोरों पर है कि मोहाना थाना क्षेत्र में हो रहे मिट्टी खनन कर रहे डंफर की टक्कर से ही दो लोगों की जान चली गई।आए दिन इसकी शिकायतें क्षेत्रीय लोगो द्वारा मिल रही थी।
पता चला कि लोटन थाना क्षेत्र के मैनहिया मे मिट्टी का अवैध खनन किया जा रहा था । जानकारी मिलते ही खनन निरीक्षक तुरंत सख्त हुए और मौके पर लोटन थाने के दरोगा व कोबरा के साथ मौके पर जाकर एक जेसेबी सहित दो डंफर गाड़ियों को पकड़ने के बाद थाने लाकर खड़ा करा दी गई । प्रशासन की इस कार्रवाई से अवैध
खनन करने वालों में हड़कंप मच गया है। थानाध्यक्ष लोटन हरिओम कुववाहा ने बताया कि खनन निरीक्षक मुकेश मिश्रा द्वारा एक जेसीबी दो डंफर गाड़ियों को पकड़ा गया है कागज मागने पर वैध कागज नही दिखा पाये विभाग द्वारा आगे की कार्यवाही की गई है।





