HomeMarqueeजनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन, पात्रों को बांटे सहायता प्रमाण...

जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन, पात्रों को बांटे सहायता प्रमाण पत्र

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में सेवा, सुशासन एवं जनकल्याण के सफल 12 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में महराजगंज विकास खंड परिसर में जनकल्याण शिविर एवं स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि बदलापुर विधायक रमेश चंद्र मिश्र के रूप में उपस्थित जनप्रतिनिधि द्वारा किया गया। इस दौरान विभिन्न विभागों द्वारा लगाए गए स्टालों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।शिविर में जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आमजन तक पहुंचाई गई। बाल विकास विभाग के अंतर्गत छोटे बच्चों का अन्नप्राशन संस्कार एवं धात्री महिलाओं का गोदभराई कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें लाभार्थियों को उपहार वितरित किए गए।कार्यक्रम के दौरान दैवीय आपदा से प्रभावित परिवारों को आर्थिक सहायता के स्वीकृति प्रमाण पत्र भी प्रदान किए गए।

ग्राम बनगांव भूमिहार निवासी मनोरमा पत्नी सुशील मिश्र को 5 लाख रुपये, ग्राम बरहूपुर निवासी भूलन पुत्र दुखी को 4 लाख रुपये, ग्राम बरियारेपुर निवासी निर्मला पत्नी अशोक शर्मा को 4 लाख रुपये तथा ग्राम गोंदालपुर निवासी अमित यादव पुत्र श्रीकांत यादव को दैवीय आपदा में गौमाता की क्षति पर 30 हजार रुपये की सहायता राशि के प्रमाण पत्र दिए गए।इस अवसर पर नायब तहसीलदार बृजेन्द्र सिंह, जिला उपाध्यक्ष पुष्पा निषाद, मंडल अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह, पूर्व मंडल अध्यक्ष लवकुश सिंह सहित पंकज सिंह, उन्नत सिंह, अवधेश उपाध्याय, डॉ. सचिन सिंह, निर्भय सिंह, केशव सिंह, अतुल तिवारी, श्री विनोद तिवारी, राम सिंह, उमेंद्र यादव, सरनाम सिंह, धीरज चौबे, राहुल मिश्र समेत अन्य गणमान्य लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular