Monday, May 4, 2026
spot_img
Homekhushinagarपंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम

पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर आयोजित कार्यक्रम

कुशीनगर। भारतीय जनसंघ के संस्थापक सदस्य पंडित दीनदयाल उपाध्याय की पुण्यतिथि पर मंगलवार को नगरपालिका परिषद पडरौना के अध्यक्ष विनय जायसवाल द्वारा उनके चित्र पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।
नपाध्यक्ष श्री जायसवाल ने कहा कि पण्डित दीनदयाल जी ने एकात्म मानव दर्शन, राष्ट्रवाद, आंतरिक लोकतंत्र व स्वदेशी जागरण की परिकल्पना देने वाले पण्डित जी ने भाजपा की जड़ों को सींचा है। कालांतर में उनके द्वारा लगाए गए पौधे ने करोड़ों कार्यकर्ताओं से युक्त भाजपा को विश्व की सबसे बड़ी पार्टी होने का गौरव हासिल किया है। वर्तमान युग मे पीएम मोदी और सीएम योगी को पण्डित उपाध्याय का नवरूप बताते हुए उन्होंने नपाध्यक्ष ने कहा कि इन दोनों राष्ट्र सन्तों के भाजपा रूपी विशाल वृक्ष का पूरे देश मे विस्तार कर अंत्योदय की परिकल्पना को साकार करने में महती भूमिका निभाई है। इस दौरान भाजपा मण्डल अध्यक्ष भुवनेश्वर त्रिपाठी, नपाध्यक्ष प्रतिनिधि मनीष बुलबुल जायसवाल, सेक्टर संयोजक राजेश तिवारी, देवेश मिश्रा सहित तमाम लोग मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular