बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में जनपद स्तर पर जिला प्रोबेशन अधिकारी के दिशा निर्देशानुसार दिनांक 07.02.2025 से 31.03.2025 तक होने वाली गतिविधियों के अंतर्गत आज दिनांक 11.02.2025 को ब्लॉक रजपुरा में प्राथमिक विद्यालय भीकमुपर जैनी में सामाजिक कार्यकर्ता क्रान्ति एंव ब्लॉक बहजोई में वार्ष्णेय इण्टर कॉलेज बहजोई में आउटरीच कार्यकर्ता सपना के द्वारा महिलाओं एवं बालिकाओं के हितार्थ सरकार द्वारा चलायी जा रही विभिन्न योजनाओं के प्रति जागरूकता प्रदान करते हुए कार्यक्रम का आयोजन किया गया। बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना के अंतर्गत समस्त छात्राओं को महिला कल्याण विभाग द्वारा संचालित महत्वपूर्ण योजनाओं जैसे मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, स्पॉन्सरशिप योजना, मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना सामान्य, निराश्रित महिला पेंशन योजना, चाइल्ड लाइन एवं वन स्टॉप सेंटर के कार्य प्रणाली उनसे मिलने वाली सुविधाओं के बारे में भी समस्त छात्राओं को जागरूक किया गया। सभी हेल्पलाइन नंबर्स 181, 1090, 1076, 112, 108, 1098 के बारे में जानकारी दी गई। उक्त कार्यक्रम में सामाजिक कार्यकर्ता क्रान्ति, आउटरीच कार्यकर्ता सपना व विद्यालय की अध्यापिकाएं, समस्त छात्राएं एवं अन्य उपस्थित रहे।
बेटी बचाओ बेटी पढाओ योजना के 10 वर्ष पूर्ण होने के उपलक्ष्य में योजनाओंकी जानकारी दी गई
RELATED ARTICLES





