Monday, April 20, 2026
spot_img
HomeMarqueeपुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में कार्यक्रम

पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में कार्यक्रम

बढ़नी सिद्धार्थनगर। बढ़नी ब्लॉक क्षेत्र के पब्लिक सिटी मांटेसरी जूनियर हाई स्कूल दुधवनिया खुर्द में आयोजित पुरस्कार वितरण एवं सम्मान समारोह में कार्यक्रम के मुख्यातिथि चेयरमैन सुनील अग्रहरि ने विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले मेधावी विद्यार्थियों को मेडल और मोमेंटो ,बैग आदि के साथ प्रोत्साहन स्वरूप नकद राशि प्रदान कर उन्हें सम्मानित किया।

शनिवार को आयोजित कार्यक्रम में बतौर मुख्यातिथि नगर पंचायत अध्यक्ष सुनील अग्रहरि ने कहा कि पुरस्कार पाना एक ऐसा सम्मान है जिसकी कोई कीमत नहीं आंकी जा सकती। कहा कि आज विद्यालय में सर्वोच्च अंक प्राप्त करने वाले विद्यालय के विद्यार्थियों ने स्वयं के साथ अपने माता पिता और परिजनों सहित विद्यालय का नाम गौरांवित किया है जो कबीले तारीफ है।

कहा कि मेरी आप सभी से अपेक्षा है कि जो बच्चे सर्वोच्च अंक नहीं प्राप्त कर सके है उन्हें और मेहनत करने की आवश्यकता है जिससे वो भी भविष्य में पुरस्कार प्राप्त कर अपना और अपने परिजनों सहित विद्यालय का नाम रोशन कर सके। कार्यक्रम आयोजक विद्यालय के प्रबंधक राम सूरत यादव आए हुए सभी अतिथियों के प्रति आभार ज्ञापित करते हुए सभी अतिथियों से इसी तरह अपना सहयोग प्रदान करते रहने की अपील की।

कार्यक्रम का सफल संचालन वरिष्ठ शिक्षक जुग्गीराम राही ने किया। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रधान रिंकू चौधरी , प्रधान प्रतिनिधि अजय प्रताप यादव , हरिनाथ यादव , तिलक राम , शिव प्रताप चौधरी सहित विद्यालय की शिक्षक शिक्षिकाएं भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular