गरीबों को कम खर्च में मिलेगा बेहतर इलाज, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी आयोजित
फतेहपुर। हुसैनगंज कस्बा स्थित दुर्गा चौक के निकट लाइफ केयर मेडिकल क्लिनिक का उद्घाटन प्रेस क्लब ऑफ यूपी के जिलाध्यक्ष मो. शमशाद ने फीता काटकर किया। इस अवसर पर क्लिनिक परिसर में स्वास्थ्य परीक्षण शिविर भी लगाया गया, जिसमें लोगों ने अपने स्वास्थ्य की जांच कराई।
क्लिनिक के संचालक डॉ. अराफात अनीस शाह ने बताया कि बचपन से ही उनका सपना डॉक्टर बनकर लोगों की सेवा करने का था। इस उद्देश्य को पूरा करने के लिए उन्होंने कड़ी मेहनत कर मेडिकल की पढ़ाई की और एमबीबीएस की डिग्री हासिल की। उन्होंने बताया कि उनके क्लिनिक में जनरल फिजिशियन के रूप में नाक, कान, गला, सर्दी-खांसी, जुकाम, बुखार, बीपी, शुगर, सांस, पेट व लीवर की समस्याओं, खून की कमी और पेशाब में जलन सहित विभिन्न रोगों का उपचार किया जाता है।
उन्होंने यह भी बताया कि अन्य जटिल बीमारियों के इलाज और ऑपरेशन की सुविधा उनके फतेहपुर स्थित अस्पताल में उपलब्ध है। क्लिनिक में गरीब और असहाय मरीजों को कम खर्च में बेहतर इलाज उपलब्ध कराने का प्रयास किया जाएगा।
उद्घाटन से पूर्व क्लिनिक के संचालक डॉ. मो. अराफात अनीस शाह ने मुख्य अतिथि मो. शमशाद का बुके भेंट कर स्वागत किया। आयोजित मेडिकल कैंप में क्षेत्र के लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराकर चिकित्सकीय परामर्श प्राप्त किया। इस मौके पर अलीक अहमद, डॉ. रत्नेश, अयान अहमद, डॉ. अभिषेक गौतम, डॉ. रातिक शुक्ला, एजाज समेत बड़ी संख्या में गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।





