10 जून को एफएमसीजी शेयरों में अच्छी तेजी देखी गई, निफ्टी एफएमसीजी इंडेक्स 1.70% बढ़कर 49266 पर पहुंचा, जिसमें HUL टॉप गेनर रहा। एक्सपर्ट ने कोलगेट पर दांव लगाने की सलाह दी है।
शेयर बाजार में 10 जून को एफएमसीजी शेयरों (FMCG Shares) में अच्छी तेजी देखने को मिल रही है। Nifty FMCG Index 800 प्वाइंट्स से ज्यादा की तेजी के साथ 49266 के स्तर पर पर पहुंच गया है और 1.70 फीसदी की तेजी के साथ कारोबार कर रहा है। इस सेक्टर का टॉप गेनर स्टॉक हिंदुस्तान यूनीलिवर (HUL Share) बन गया है। इसके अलावा, इमामी, कोलगेट, नेस्ले इंडिया, डाबर, ब्रिटानिया, मैरिको, टाटा कंज्यूमर प्रोडक्ट्स समेत अन्य शेयरों में भी अच्छी तेजी देखी जा रही है।
खास बात है कि एफएमसीजी इंडेक्स में 21 अप्रैल के बाद 2 फीसदी से ज्यादा की तेजी आई है। आइये आपको बताते हैं कि एक्सपर्ट ने इस सेक्टर में किन शेयरों पर दांव लगाने की सलाह दी है, जो भविष्य में अच्छा रिटर्न दे सकते हैं।
Colgate, HUL या ITC, कौन-सा शेयर बेस्ट?
आनंद राठी इन्वेस्टमेंट सर्विसेज में सीनियर मैनेजर, जिगर एस पटेल ने एफएमसीजी शेयरों में जारी तेजी के बीच कोलगेट के स्टॉक पर दांव लगाने की सलाह दी है। उन्होंने कहा कि कोलगेट का शेयर टेक्निकल चार्ट पर अच्छा नजर आ रहा है, और 2200 से 2240 रुपये के लेवल इसमें देखने को मिल सकते हैं। 1980 रुपये के स्टॉपलॉस के साथ इसमें खरीदी की जा सकती है। फिलहाल, शेयर 2095 रुपये पर ट्रेड कर रहा है।
जिगर पटेल ने हिंदुस्तान यूनीलिवर के शेयरों पर भी अपनी राय दी है। उन्होंने कहा कि एचयूएल के शेयरों के लिए 2200 रुपये का लेवल अहम रेजिस्टेंस है, अगर यह टूटता है तो इसमें 2240 के लेवल तुरंत देखने को मिल सकते हैं। वहीं, 2150 रुपये का स्तर इसके लिए बड़ा सपोर्ट का काम करेगा। वहीं, ITC के शेयरों पर उन्होंने खरीदारी की राय नहीं दी है।





