Wednesday, May 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeअधिमास के बड़े मंगल पर जगह जगह हुआ प्रसाद वितरण

अधिमास के बड़े मंगल पर जगह जगह हुआ प्रसाद वितरण

अमेठी। जेष्ठ अधिमास के बड़े मंगल पर नगर सहित ग्रामीण अंचल में आस्था का सैलाब दिखाई पड़ा।जगह जगह शर्बत और प्रसाद वितरण की धूम रही।बताया गया है कि ज्येष्ठ अधिक मास के मंगलवार का विशेष महत्व है। शास्त्रों के अनुसार इस माह में मंगलवार को हनुमान जी को तुलसी दल की माला अर्पित की जाती है। साथ ही मीठी चीजों का भोग लगाकर उनकी स्तुति करते हुए हलवा पूरी और जल का दान करना शुभ माना गया है।

मान्यता है कि ऐसा करने से मंगल संबंधी हर समस्या का निदान हो जाएगा।नगर स्थित हनुमानगढ़ी धाम टीकरमाफी आश्रम स्थित हनुमानगढ़ी देवीपाटन स्थित हनुमान मंदिर महराजपुर स्थित हनुमान मंदिर कोरारी गिरधरशाह स्थित हनुमान मंदिर गढ़ा माफी सहित अन्य मंदिरों पर पूजन अर्चन के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ी दिखाई पड़ी।

श्रद्धालुओं ने मंदिरों के साथ ही घरों में सुंदरकांड पाठ एवं हनुमान चालीसा पाठ बजरंग बाण पाठ आदि कर हनुमान जी का पूजन अर्चन किया। नगर में विभिन्न स्थानों पर स्टाल लगाकर प्रसाद वितरण किया गया।इसके अलावा ग्रामीण अंचल में शरबत और प्रसाद वितरण का जगह-जगह आयोजन किया गया।जिसमें श्रद्धालुओं की भरी भीड़ दिखाई पड़ी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular