Saturday, May 17, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshDevariyaदेवरिया में जीते प्रधान को हारे प्रत्याशी ने मारी गोली हालत गंभीर

देवरिया में जीते प्रधान को हारे प्रत्याशी ने मारी गोली हालत गंभीर

अवधनामा संवाददाता

देवरिया (Devariya) के बैतालपुर विकासखंड के नेरूई अमवा गांव के नए चुने प्रधान को मंगलवार रात गांव के ही एक व्यक्ति ने गोली मार दी। गोली पेट में लगी है। गंभीर हालत में उन्हें गोरखपुर रेफर कर दिया गया है। बताया जा रहा है कि आरोपी भी इस प्रधान चुनाव में प्रत्याशी था। गांव में दो थानों की पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है।प्रधानी के चुनाव में इस बार नेरूई अमवा गांव से मन्नू सिंह चुनाव जीते हैं। आरोप है कि मंगलवार रात गांव का ही एक युवक ने प्रधान के दरवाजे के सामने से गुजरते समय मन्नू सिंह को अपशब्द कहते हुए गांववालों को कोसना लगा। इस पर प्रधान ने उसे पीट दिया।
युवक भाग कर प्रधान चुनाव में प्रत्याशी रहे एक व्यक्ति के पास पहुंचा और मन्नू सिंह के खिलाफ भड़का दिया। चुनाव में हार से बौखलाया वह व्यक्ति असलहा लेकर प्रधान मन्नू सिंह के दरवाजे पर पहुंच गया। वहां उसने मन्नू सिंह पर फायर झोंक दिया। मन्नू सिंह के पेट में गोली लगी और वह जमीन पर गिर गए। फायरिंग से गांव में दहशत मच गई। पुलिस को सूचना देकर परिजन मन्नू को अस्पताल ले गए। मामले की सूचना पर महुआडीह थानाध्यक्ष राम मोहन सिंह और रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष भारी संख्या में पुलिस फोर्स लेकर गांव पहुंच गए।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular