एसपी व एएसपी के निर्देशन में जांचे गए सुरक्षा उपकरण, अलार्म और सीसीटीवी; संदिग्धों को दी हिदायत
महोबा। पुलिस अधीक्षक प्रबल शशांक सिंह एवं अपर पुलिस अधीक्षक वंदना सिंह के निर्देशन में जिला पुलिस अधिकारियों व कर्मचारियों ने जिले में संचालित विभिन्न बैंकों, वित्तीय संस्थानों में चेकिंग अभियान चलाया। यह अभियान बैंकिंग संस्थानों की सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ करने और कानून व्यवस्था बनाए रखने उद्देश्य से संचालित किया गया।
अभियान दौरान जिले के समस्त थाना प्रभारियों ने अपने अपने थाना क्षेत्रान्तर्गत पड़ने वाली विभिन्न बैंकों व वित्तीय संस्थाओं में पहुंचकर बैंको की सुरक्षा व्यवस्था को लेकर चेकिंग अभियान चलाया। अभियान दौरान विभिन्न सुरक्षा उपकरणों की स्थिति की समीक्षा की गयी। बैकों के अलार्म भी चेक किए गए साथ ही अलार्म के कार्य को सही रुप से रखने पर जोर दिया गया।
बैंक की सुरक्षा ड्यूटी में मौजूद सुरक्षा कर्मियों को सतर्कता के साथ ड्यूटी करने के लिए भी पुलिस टीम ने आवश्यक निर्देश दिए, इसके साथ ही बैंकों के बाहर खड़े व्यक्तियों से पूछताछ की गयी और उन्हे अनावश्यक रुप से न खड़े होने की हिदायत दी गयी।
अभियान दौरान पुलिस ने बैंकों के अंदर, बाहर संदिग्ध व्यक्तियों, बैंक में आने जाने वाले ग्राहकों और वाहनों की सघन जांच की गई साथ ही बैंक परिसरों में लगे सीसीटीवी कैमरों की कार्यशीलता, सुरक्षा गार्डों की तैनाती व अन्य सुरक्षा प्रबंधों का भी निरीक्षण किया गया। पुलिस अधिकारियों ने बैंक प्रबंधकों और कर्मचारियों को सतर्क रहन, किसी भी प्रकार की संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य बैंकिंग लेनदेन दौरान सुरक्षा सुनिश्चित करना एवं अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाना है।





