HomeMarqueeआरक्षी भर्ती परीक्षा: सुरक्षा के कड़े पहरे में पहले दिन की परीक्षा...

आरक्षी भर्ती परीक्षा: सुरक्षा के कड़े पहरे में पहले दिन की परीक्षा शांतिपूर्ण संपन्न

पहले दिन 1029 अभ्यर्थी रहे गैरहाजिर, डीएम व एसपी ने केंद्रों का किया निरीक्षण, 10 जून तक दो पालियों में होगी परीक्षा

महोबा। तीन दिन तक चलने वाली आरक्षी भर्ती पुलिस लिखित परीक्षा 2025 की सोमवार से कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गई। परीक्षा केंद्र में सुबह से ही परीक्षार्थियों के पहुंचने का सिलसिला शुरू हो गया था, जिसके चलते परीक्षा केंद्रों के आसपास भारी भीड़ रही। आरक्षी भर्ती परीक्षा के लिए शहर में पांच केंद्र बनाए गए, जिसमें 10 जून तक दो पालियो में परीक्षा संपन्न कराई जाएगी। परीक्षा के पहले दिन 3099 परीक्षार्थी शामिल हुए, जबकि 1029 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे। परीक्षा केंद्रों का जिलाधिकारी, पुलिस अधीक्षक व अन्य अधिकारियों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

आरक्षी पुलिस भर्ती परीक्षा में परीक्षा केंद्रों में परीक्षाथियों को मेटल डिटेक्टर और सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में सघन तलाशी के बाद ही परीक्षा केंद्रों में प्रवेश मिला। इसके बाद कड़ी निगरानी और सुरक्षा के बीच परीक्षार्थियों की परीक्षा शुरू हुई। परीक्षा को लेकर सुबह से ही गहमागहमी का माहौल रहा। परीक्षा को शांतिपूर्ण और नकलविहीन करने के लिएि परीक्षर्थियों को बिना गहन तलाशी के प्रवेश नहीं दिया गया। परीक्षा केंद्रों के आसपास की दुकानें बंद करा दी गई हैं और भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक लगाने के लिए बैरिकेडिंग की गई है। पूरी परीक्षा सीसीटीवी कैमरों की निगरानी में आयोजित की जा रही है। परीक्षा के सुचारू व सुरक्षित संचालन के लिए जिलाधिकारी गजल भारद्वाज, पुलिस अधीक्षक शशांक सिंह, एसडीएम कुंवर पंकज, एएसपी वंदना ने जिले के विभिन्न परीक्षा केन्द्रों का स्थलीय निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया। केंद्र प्रभारियों को निष्पक्ष तरीके से परीक्षा संपन्न कराने के निर्देश दिए गए।

शहर में कुल पांच परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं, जिनमें वीर भूमि डिग्री कॉलेज, डीएवी इंटर कॉलेज और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज प्रमुख हैं। यह परीक्षा 8, 9 और 10 जून तक चलेगी। परीक्षा प्रतिदिन दो पालियों में आयोजित की जा रही है। पहले दिन पहली पाली में 1552 परीक्षार्थी उपस्थित व 512 अनुपस्थित रहे, जबकि दूसरी पाली में 1547 ने परीक्षा दी और 517 परक्षाथी अनुपस्थित रहे। परीक्षा देने के लिए कानपुर, मऊरानीपुर, फतेहपुर, उरई आदि से परीक्षार्थी देने आए। पहले दिन की परीक्षा पूरी तरह अनुशासित और शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुई।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular