Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiपुलिस ने वारण्टी व 18 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

पुलिस ने वारण्टी व 18 वांछित अभियुक्तों को किया गिरफ्तार

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। संदिग्ध व्यक्तियों, वांछित अभियुक्तों, वारंटियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में बाराबंकी पुलिस द्वारा कुल 7 वारण्टी व 18 वांछित अभियुक्तों को गिरफ्तार किया गया। साथ ही 30 अभियुक्तों के विरुद्ध शांतिभंग की धाराओं में कार्यवाही की गई।
थाना देवा पुलिस टीम द्वारा आज यूपी गैंगस्टर एक्ट से सम्बन्धित वांछित अभियुक्त संदीप पुत्र रामानन्द निवासी बेहटा थाना महमूदाबाद जनपद सीतापुर को नरैनी गांव की रोड, कुर्सी नहर पुल कस्बा देवा से गिरफ्तार किया गया। थाना सफदरगंज पुलिस टीम द्वारा दुराचारी व पाक्सो एक्ट से सम्बन्धित 01 बाल अपचारी को संरक्षण में लेकर विधिक कार्यवाही की गयी। थाना कुर्सी पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र श्रीराम निवासी टिकैतगंज थाना कुर्सी को दुबकू तिराहा ग्राम मोहसण्ड से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से 35 ग्राम अवैध स्मैक बरामद किया गया।।थाना मसौली पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त सोनू पुत्र मुसनादान निवासी त्रिलोकपुर थाना मसौली को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक अदद अवैध तमंचा 12 बोर मय एक जिन्दा कारतूस 2 बोर बरामद किया गया।05

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular