Sunday, May 5, 2024
spot_img
Homekhushinagarपोखरे में 55 वर्षीय व्यक्ति का उतराता मिला शव

पोखरे में 55 वर्षीय व्यक्ति का उतराता मिला शव

अवधनामा संवाददाता

अहिरौली बाजार, कुशीनगर। अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के तिनहवा चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर के बगल वाले पोखरे में सोमवार को एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिलने से हड़कंप मच गया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक सोमवार को अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र अंतर्गत तिनहवा शिव मंदिर के बगल में स्थित पोखरे में एक 55 वर्षीय व्यक्ति का शव मिला। मृतक की पहचान ग्राम पंचायत खोटठा के टोला सेमरहिया निवासी इंद्रासन कनौजिया पुत्र राम नयन उम्र 55 वर्षीय के रूप में हुई। मृतक रविवार के दिन से ही अपने घर से निकला और घर नहीं पहुंचा। परिवार वाले उसे ढूंढते रहे परंतु पता नहीं चल पाया। सोमवार को कुछ बच्चे तिनहवा चौराहे के पास स्थित शिव मंदिर के बगल में पोखरे के पास खेल रहे थे तभी एक व्यक्ति के शव को पोखरे में तैरता हुआ दिखाई दिया। यह खबर बड़ी तेजी से क्षेत्र में फैली और लोग जुटना शुरू हो गए इसके बाद किसी ने इसकी सूचना पुलिस को दी। सूचना पाकर अहिरौली बाजार के थानाध्यक्ष मनोज कुमार वर्मा मय हमराहियों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और शव को पोखरे से बाहर निकलवाया। इसके बाद इसकी पहचान इंद्रासन कनौजिया पुत्र रामनयन कनौजिया ग्राम पंचायत खोटठा टोला सेमराहिया थाना अहिरौली बाजार जनपद कुशीनगर के रूप में हुई। मृतक की पहचान उसकी पत्नी दुर्गावती देवी ने किया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर स्थानीय थाने ले आई और विधिक कार्रवाई करते हुए पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular