Sunday, May 5, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiडीएम एसपी ने संयुक्त रूप से कारागार का किया निरीक्षण

डीएम एसपी ने संयुक्त रूप से कारागार का किया निरीक्षण

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने सोमवार को संयुक्त रूप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया। हालांकि निरीक्षण में कुछ भी आपत्तिजनक वस्तु नही मिली।
जिलाधिकारी सत्येन्द्र कुमार व पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार सिंह द्वारा संयुक्त रुप से पुलिस बल के साथ जिला कारागार का औचक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान बैरकों, मेस, जेल परिसर अस्पताल आदि की सघन चेकिंग की गई। तदोपरांत कैदियों की समस्याओं, सुविधाओं के सम्बन्ध में सम्बन्धित से जानकारी ली गई। ज़िलाधिकारी द्वारा साफ-सफाई आदि के सम्बन्ध में कारागार कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गये तथा जेल अस्पताल निरीक्षण के दौरान बन्दियों के स्वास्थ्य सम्बन्धी जानकारी लेकर साफ-सफाई, आवश्यक उपचार, परीक्षण आदि के सम्बन्ध में सम्बन्धित को निर्देश दिये गये।01

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular