Wednesday, April 22, 2026
spot_img
HomeMarqueeफर्जी आधार से लोन दिलाने वाले 10 हजार के इनामी को पुलिस...

फर्जी आधार से लोन दिलाने वाले 10 हजार के इनामी को पुलिस ने किया गिरफ्तार

महराजगंज। थाना पुरन्दरपुर पुलिस ने धोखाधड़ी के मामले में वांछित 10 हजार रुपये के इनामी अभियुक्त को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। यह कार्रवाई उच्च अधिकारियों के निर्देश पर चलाए जा रहे अपराध नियंत्रण अभियान के तहत की गई।

पुलिस के अनुसार, शक्ति मोहन अवस्थी के निर्देशन में चलाए जा रहे अभियान के क्रम में वांछित अभियुक्त विश्व दमन को 20 अप्रैल 2026 को कुशीनगर के हाटा बाजार से गिरफ्तार किया गया। वह फर्जी आधार कार्ड बनाकर लोगों को लोन दिलाने के नाम पर धोखाधड़ी करने के मामले में फरार चल रहा था।

इस संबंध में 15 अक्टूबर 2024 को थाना पुरन्दरपुर में मुकदमा दर्ज किया गया था। अभियुक्त की गिरफ्तारी के लिए न्यायालय द्वारा एनबीडब्ल्यू जारी किया गया था और उस पर 10 हजार रुपये का इनाम घोषित था।

गिरफ्तार अभियुक्त विश्व दमन (26 वर्ष), निवासी गोरखपुर, को आवश्यक विधिक कार्रवाई के बाद न्यायालय भेज दिया गया है। पुलिस टीम में उपनिरीक्षक सर्वदेव खरवार व कांस्टेबल इमरान अहमद शामिल रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular