Monday, April 27, 2026
spot_img
HomeMarqueeपी एम मोदी ने विश्व पटल पर लहराया राष्ट्रीय गौरव और सम्मान...

पी एम मोदी ने विश्व पटल पर लहराया राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का परचम -अमरेन्द्र सिंह पिंटू

तिरंगा यात्रा निकाल भाजपा ने किया शहीदों का गुणगान

भारतीय जनता पार्टी की ओर से स्थानीय ददन सदन तिराहे से डाक-बंगले तक तिरंगा यात्रा निकाली गई। तिरंगा यात्रा के दौरान भारत माता की जय और वंदे मातरम् के नारे लगाते हुए भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने लोगों के बीच राष्ट्र प्रेम की भावना का संचार करते हुए आजादी के अमर शहीदों को नमन किया। तिरंगा यात्रा का नेतृत्व भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता काशी तिवारी और पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने किया।

डाक-बंगले में बातचीत के दौरान पूर्व प्रमुख और भाजपा नेता अमरेन्द्र सिंह पिंटू ने कहा कि राष्ट्र व्यापी तिरंगा यात्रा का मकसद अमर शहीदों को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करने के साथ राष्ट्र की एकता और अखंडता की रक्षा के लिए जनमानस को जागरूक करना है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार शहीदों के सपनों का भारत बनाने के लिए निरंतर प्रयास रत है। विश्व पटल पर राष्ट्रीय गौरव और सम्मान का परचम लहरा रहा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने विश्व गुरु के रूप में भारत की राष्ट्रीय पहचान को और मजबूत किया है। आपरेशन सिंदूर के बाद पड़ोसी देश अब भारत की तरफ तिरछी नजरों से देखने का साहस नहीं कर पा रहे हैं।

काशी प्रांत के वरिष्ठ भाजपा नेता काशी तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी के नेतृत्व में डबल इंजन की सरकार शहीदों के सपनों को साकार कर रही है। तिरंगा यात्रा के माध्यम से पूरा देश शहीदों को नमन कर रहा है। आपरेशन सिंदूर ने विघटन कारी ताकतों और आतंकवादी संगठनों को बड़ा संदेश दे दिया है।

भाजपा के जिला उपाध्यक्ष अंजनी कुमार सिंह उर्फ डब्बू सिंह,देव‌ प्रकाश पाण्डेय,रवि प्रताप सिंह, विन्ध्येश्वरी प्रसाद दूबे,अजय कुमार तिवारी, राजीव सिंह, दर्शन यादव, विजय पाल उपाध्याय, अश्विनी कुमार सिंह, अनिल कुमार सिंह ,पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, गिरजा शंकर शुक्ल एंड, भूपेंद्र मिश्र, विवेक मिश्र, दिनेश तिवारी,इस दौरान पूर्व मंडल अध्यक्ष मनोज तिवारी, विजय पाल उपाध्याय, राजीव सिंह, दर्शन यादव आदि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular