HomeMarqueeमहात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर पीएम मोदी ने दी श्रद्धांजलि

नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि दी। उन्होंने कहा कि महात्मा गांधी का बलिदान लोगों की सेवा करने और उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।

पीएम मोदी पहुंचे राजघाट
सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर एक पोस्ट में, पीएम मोदी ने कहा, “मैं पूज्य बापू को उनकी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं। मैं उन सभी को भी श्रद्धांजलि अर्पित करता हूं, जो हमारे देश के लिए शहीद हुए हैं। उनका बलिदान हमें लोगों की सेवा करने और राष्ट्र के लिए उनके दृष्टिकोण को पूरा करने के लिए प्रेरित करता है।”

इस मौके पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राजघाट पहुंचे और महात्मा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने भी महात्मा गांधी की 76वीं पुण्यतिथि पर राजघाट पहुंचकर श्रद्धांजलि अर्पित की।

अमित शाह ने दी श्रद्धांजलि
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने भी सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर महात्मा गांधी को अपनी श्रद्धांजलि अर्पित की। उन्होंने लिखा, “सत्य और अहिंसा के मार्ग पर चलकर देशवासियों के दिलों में स्वदेशी की भावना जागृत करने वाले महात्मा गांधी जी की पुण्य तिथि पर उन्हें शत्-शत् नमन। गांधी जी के शांति और सद्भाव के संदेश आज भी प्रासंगिक हैं और उनके विचार हमेशा देशवासियों को राष्ट्र के प्रति बलिदान देने और समर्पित होने के लिए प्रेरित करें।”

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular