Tuesday, October 28, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiरंगोली प्रतियोगिता में पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल की छात्राओं ने पहला स्थान...

रंगोली प्रतियोगिता में पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया

पुनिया, गोप, सुधा और शीला वर्मा को सामाजिक सहभागिता सम्मान

बाराबंकी। गांधी भवन में शुक्रवार को गांधी जयन्ती सप्ताह के छठे दिन निबंध लेखन और रंगोली प्रतियोगिता आयोजित हुई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के 50 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व सांसद डॉ पी.एल पुनिया ने कहा कि भारत का वास्तविक विकास गांधीजी के पदचिह्नों पर चलकर ही किया जा सकता है। इस मौके पर पूर्व मंत्री अरविन्द कुमार सिंह गोप ने सभी प्रतिभागी बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। उन्होने कहा कि बच्चों को गांधी और लोहिया के विचारों से जोड़ने की गांधी ट्रस्ट की पहल सराहनीय है।

कार्यक्रम की शरूआत पूर्व सांसद डॉ पी.एल पुनिया, पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्व. बेनी प्रसाद वर्मा की पुत्रवधू एवं समाजसेविका सुधा रानी वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा ने महात्मा गांधी के चित्र पर मार्ल्यापण करके की। इस दौरान ट्रस्ट के संस्थापक अध्यक्ष राजनाथ शर्मा ने समाज में सतत सामाजिक भागीदारी के लिए डॉ पी.एल पुनिया को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवार्ड, श्रीमती सुधा रानी वर्मा को अरूणा आसफ अली नारी शक्ति अवार्ड, एवं श्रीमती शीला सिंह वर्मा को महात्मा गांधी जनसेवा अवार्ड से सम्मानित किया। इस मौके पर श्रीमती सुधा वर्मा ने कहा कि महात्मा गांधी जयंती को लेकर बाराबंकी में एक अलग उत्साह देखने को मिलता है।

सप्ताह भर आयोजित होने वाले इस आयोजन में बच्चों के साथ-साथ शिक्षक, अभिभावक व समाज के अन्य लोगों में गांधी दर्शन के प्रति जागरूकता पैदा होती है। सोमवार को आयोजित रंगोली प्रतियोगिता जूनियर वर्ग में पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया। दूसरे स्थान पर जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज और तीसरे स्थान पर पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल की छात्राएं रही। वहीं रंगोली प्रतियोगिता सीनियर वर्ग में जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज की छात्राओं ने पहला स्थान प्राप्त किया।

वहीं दूसरे स्थान पर पीएम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज और तीसरे स्थान पर सिटी इंटर कॉलेज की छात्राएं रही। इसके निर्णायक मंडल में चौधरी चरण सिंह महाविद्यालय की प्रबंधिका सुधा रानी वर्मा एवं नगर पालिका अध्यक्ष शीला सिंह वर्मा रही। वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता के जूनियर वर्ग में पहला स्थान जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज की छात्रा शनाया सिद्दीकी, पी.एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज के छात्र शिवम शर्मा ने दूसरा स्थान तथा किंग जॉर्ज इंटर कॉलेज के छात्र शाश्वत वर्मा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया।

वहीं निबंध लेखन प्रतियोगिता के सीनियर वर्ग में पहला स्थान जमील उर रहमान किदवई इस्लामिया गर्ल्स कॉलेज की छात्रा रशा बानो, पायनियर मांटेसरी हाई स्कूल के छात्र अस्मित कुमार वर्मा ने दूसरा स्थान तथा पी.एम श्री राजकीय इण्टर कॉलेज के छात्र अंकुर ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। इसके निर्णायक मंडल में विनय कुमार सिंह एवं बाबू जमील उर रहमान रही। इस मौके पर समाजसेविका सरिता शर्मा, शिक्षाविद् राधामणि शर्मा, सुनीता देवी, शिवशंकर शुक्ला, हुमायूं नईम खान, विजय कुमार सिंह मुन्ना, सभासद मोहम्मद फैसल, शिवा शर्मा, सत्यवान वर्मा, वी.पी सिंह, अदिति शर्मा, पल्लवी वर्मा, नीरज दूबे आदि कई लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular