Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeMarqueeआशाओं के कार्य का भौतिक सत्यापन जरूरी : डॉ.शैलेन्द्र मणि ओझा

आशाओं के कार्य का भौतिक सत्यापन जरूरी : डॉ.शैलेन्द्र मणि ओझा

भनवापुर के सीएचसी सिरसिया में आयोजित मासिक समीक्षा बैठक के दौरान अधीक्षक ने एएनएम और संगिनी के कार्य पर जताई नाराजगी
डुमरियागंज सिद्धार्थनगर। भनवापुर ब्लाक क्षेत्र अंतर्गत सीएचसी सिरसिया में अधीक्षक डॉ शैलेन्द्र मणि ओझा की अगुवाई में आशा संगिनी,एएनएम व पर्यवेक्षक की मासिक समीक्षा बैठक का आयोजन किया गया।समीक्षा बैठक के दौरान अधीक्षक ने लक्ष्य के सापेक्ष गर्भवती महिलाओं का कम पंजीकरण होने पर कड़ी नाराजगी व्यक्त की।अधीक्षक  कहा कि सभी एएनएम एवं सभी संगिनी अपने क्षेत्र की आशा बहू के द्वारा किए जा रहे योग्य दंपति के गृह भ्रमण का सत्यापन करें।
डॉ.शैलेंद्र मणि कहा कि एएनएम व संगिनी अपने भौतिक सत्यापन के दौरान ही आशा बहूओ को कार्य करने के लिए प्रशिक्षित करें, जिससे आशा के कार्यों में गुणवत्ता लाई जा सके तथा लक्ष्य के सापेक्ष कार्य को पूरा किया जा सके। एचईओ राजीव त्रिपाठी ने एएनएम प्रधानमंत्री सुरक्षित मातृत्व अभियान के तहत प्रत्येक माह के 1, 9, 16 व 24 को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गर्भवती महिलाओं को दिए जाने वाली सेवाओं तथा निःशुल्क अल्ट्रासाउंड के प्रचार प्रसार पर विशेष ध्यान देने की बात की।बीएमसी सूर्यदेव सिंह व बीसीपीएम मेराज ने टीकाकरण से उदासीन परिवार की लाइन लिस्ट बनाकर टीका के लिए प्रेरित करने के लिए सलाह दिया। इस दौरान ध्रव चंद, रीना, बीना, सोनिया, सुधा, आरती, शीला आदि उपस्थित रही।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular