Saturday, April 18, 2026
spot_img
HomeMarqueeभारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोल तस्करी का भंडाफोड़, 57 लीटर पेट्रोल के साथ...

भारत-नेपाल सीमा पर पेट्रोल तस्करी का भंडाफोड़, 57 लीटर पेट्रोल के साथ दो गिरफ्तार

शोहरतगढ़ सिद्धार्थनगर। भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत 43वीं वाहिनी सशस्त्र सीमा बल (SSB) और उत्तर प्रदेश पुलिस की संयुक्त टीम को बड़ी सफलता हाथ लगी है। संयुक्त गश्ती दल ने सीमा चौकी बजहा पोखरभीटवा क्षेत्र में कार्रवाई करते हुए 57 लीटर पेट्रोल के साथ दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त टीम ने सीमा स्तम्भ संख्या 552 के पास एक मोटरसाइकिल सवार दो संदिग्धों को रोककर तलाशी ली। जांच के दौरान उनके पास से 6 जरीकेन में भरा कुल 57 लीटर पेट्रोल बरामद हुआ।

पूछताछ में आरोपियों ने अपनी पहचान मनोज कुमार और दिपेन्द्र कुमार पाण्डेय, निवासी ग्राम भरवांलिया, थाना क्षेत्र सिद्धार्थनगर के रूप में बताई। दोनों ने स्वीकार किया कि वे पेट्रोल को भारत से नेपाल अवैध रूप से बेचने के उद्देश्य से ले जा रहे थे।

कार्रवाई के दौरान गश्ती दल ने पेट्रोल और मोटरसाइकिल को जब्त कर लिया तथा आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करते हुए बरामद सामान को अग्रिम कानूनी कार्रवाई के लिए कस्टम ककरहा को सौंप दिया।

SSB अधिकारियों के अनुसार, भारत-नेपाल सीमा पर तस्करी, नशीले पदार्थों की अवैध ढुलाई, मानव तस्करी और अवैध मुद्रा के खिलाफ लगातार सख्त अभियान चलाया जा रहा है। इसी के तहत सीमा क्षेत्र में निगरानी बढ़ाई गई है और संदिग्ध गतिविधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular