भरुआ सुमेरपुर। वर्षों से एक ही थाना, पुलिस चौकियों में जमे थानाध्यक्षों के कार्यखासों पर पुलिस अधीक्षक ने तबादला एक्सप्रेस चलायी है। सुमेरपुर थाने से करीब एक दर्जन से अधिक पुलिसकर्मियों को वर्षों बाद दूसरे थानों में पटका गया है।
वर्षों से एक ही थाने में चौकिया में जमे पुलिसकर्मियों को बीती रात पुलिस अधीक्षक मृगांक शेखर पाठक ने हटाकर दूसरे थानो में तैनात किया है। लंबे अर्से से एक ही जगह पर तैनात रहे यह पुलिसकर्मी आने वाले थानाध्यक्षों के कार्यखास बने हुए थे।
इन्हीं के मुखबिरो पर थाना क्षेत्रों में होने वाली वारदातों पर कार्यवाही करते थे। जिन पर इनकी कृपा हो जाती थी उन पर थानाध्यक्ष भी मेहरबान हो जाते थे। कभी-कभी इन पुलिस कर्मियों के कारनामे चर्चा का विषय भी बन जाते थे।
पुलिस अधीक्षक ने वर्षों से थाने में जमे हुए 15 पुलिसकर्मियों को दूसरे थाने में भेज कर दूसरे थानों से 14 लोगों को यहां लाकर तैनात किया है। तबादला सूची में थाने में तैनात रहे कुछ चर्चित पुलिस कर्मी है। इनके तबादला होने से तमाम लोगों ने राहत महसूस करते हुए पुलिस अधीक्षक की कार्यवाही की प्रशंसा की है।





