Wednesday, October 29, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshAyodhyaसुकमा में शहीद जवान के घर शोक जताने उमड़े लोग

सुकमा में शहीद जवान के घर शोक जताने उमड़े लोग

People gathered in Sukma to mourn the martyr's house
अवधनामा संवाददाता
अयोध्या। (Ayodhya) सुकमा हमले में शहीद सीआरपीएफ के जवान राजकुमार यादव के घर पर  शोक जताने वालों की भीड़ उमड़ पड़ी है। अयोध्या विधायक वेद प्रकाश गुप्त, पूर्व राज्यमंत्री पवन पांडेय, पूर्व विधायक आनंदसेन यादव समेत सैकड़ों की संख्या लोग पहुंच रहे हैं।  खबर लिखे जाने तक शहीद राजकुमार यादव का पार्थिव शरीर की अयोध्या नहीं पहुंचा था। सुकमा हमले में शहीद जवान के परिजनों का रो रो कर बुरा हाल है। फिलहाल शहीद जवान की मां को बेटे की शहादत के बारे में कोई जानकारी अभी तक नहीं दी गई है। शहीद जवान की मां कैंसर रोग से पीड़ित हैं।छत्तीसगढ़ राज्य के बीजापुर-सुकमा के सरहदी क्षेत्र में माओवादी से हुए मुठभेड़ में अयोध्या का भी एक लाल शहीद हो गया। घटना की सूचना पर परिवार में कोहराम मच गया। वहीं पत्नी व दोनों बेटों का रो-रोकर बुरा हाल है।
देर रात जिलाधिकारी अनुज कुमार झा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक शैलेश कुमार पांडेय व सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह ने मृतक सीआरपीएफ जवान के परिजन से मिलकर ढाढस बंधाया। अयोध्या जनपद के रानोपाली निवासी राज कुमार यादव केन्द्रीय सुरक्षा बल (सीआरपीएफ) में हेड कांस्टेबल पद पर कार्यरत था। जिनका अभी कुछ दिन पहले ही असम से छत्तीसगढ़ के लिए स्थानांतरण हुआ था। रविवार को माओवादियों से हुई मुठभेड़ में 22 जवान शहीद हुए हैं। इस मुठभेड़ में जिले के जवान राज कुमार यादव भी शहीद हो गए हैं। इसकी सूचना जब परिवार वालों को मिली तो परिवार के साथ पूरे इलाके में कोहराम मच गया। राज कुमार यादव के दो छोटे भाई, पत्नी ज्ञानमती यादव और दो बेटे हैं। सिटी मजिस्ट्रेट सत्य प्रकाश सिंह के मुताबिक अभी बीते जनवरी माह में जवान अपनी बीमार मां का इलाज लखनऊ के अपोलो हास्पिटल में कराकर ड्यूटी पर पुन: लौटा था। उन्होंने बताया कि रविवार को राजकुमार यादव के शहीद होने की सूचना मिली।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular