मुबारकपुर/ आजमगढ़ (अवधनामा ब्यूरो)। मुबारकपुर थाना परिसर में अम्बेडकर जयंती के मद्देनजर पीस कमेटी बैठक आहूत किया गया । बैठक के दौरान थाना प्रभारी शशि मौली पांडेय ने थाना क्षेत्र के समस्त गांव के सम्मानित लोगों से कहा कि अम्बेडकर जयंती अच्छी तरह और शान्ति पूर्वक मनाऐं हर वर्ष की तरह जैसे पूर्व में शांति पुर्वक मनाया जाता है उसी तरह से मनाया जाएगा नया काम नहीं होना चाहिए जैसे होता आ रहा उसी तरह होगा अगर कोई दिक्कत हो हमसे और थाने की पुलिस से संपर्क करें या सुचना दे कानून अपने हाथ में न लें कार्यक्रम के समय शराब का सेवन न करें और डीजे ध्वनि तेज आवाज में न बजाऐं , किसी धार्मिक भावनाओं को ठेस न पहुंचे सभी बातों का ध्यान दें मीटिंग के दौरान मुख्यरूप से चौकी प्रभारी कस्बा कृष्ण मुरारी मिश्र ,एस आई कमला यादव, अश्विनी कुमार मिश्रा, नौशाद अहमद, नीरज शुक्ला चौकी प्रभारी सठियांव महिला एसआई आरती यादव, अखिलेश कुमार चौबे, अल्पेश्वर तथा थानाक्षेत्र के तमाम सम्मानित व्यक्ति उपस्थित रहे!





