HomeUttar PradeshBarabankiआर्यावर्त बैंक की सतरिख शाखा में बीमा दावा का भुगतान

आर्यावर्त बैंक की सतरिख शाखा में बीमा दावा का भुगतान

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। आर्यावर्त बैंक के सतरिख शाखा में क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा प्रधानमंत्री जीवन ज्योति के तीन लाभार्थियों के बीच दो दो लाख की बीमा दावा राशि का चेक वितरित किया गया।
ग्राहकों को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय प्रबंधक द्वारा भारत सरकार द्वारा चलाये जा रहे बीमा योजनाओं की सरलता एवं विशेषताओं के बारे विस्तृत जानकारी भी दी गयी जिसमे प्रधानमंत्री जीवन ज्योति में मात्र 436 रुपये एवं प्रधानमंत्री सुरक्षा बीमा योजना में मात्र 20 रुपये में एक वर्ष के लिए 2.00 लाख का कवर दिया जाता है साथ ही उन्होंने बीमा दावा प्रक्रिया, एन पी ए हो चुके ऋण खातों का एक मुस्त निपटान के बारे में भी लोगों को अवगत कराया। कार्यक्रम में सतरिख नगर परिषद चेयरमैन रेहान कामिल के द्वारा इस महत्वाकांक्षी योजना को घर घर तक पहुंचाने में बैंक द्वारा किये जा प्रयासों की प्रशंसा की गयी। कार्यक्रम में वरिष्ट प्रबंधक राजीव सिंह, शाखा के समस्त स्टाफ सदस्य एवं बैंक मित्र भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular