HomeMarqueeपैयामे इंसानियत फोरम ने सिरसी में लगाया फ्री मेडिकल हेल्थ कैप

पैयामे इंसानियत फोरम ने सिरसी में लगाया फ्री मेडिकल हेल्थ कैप

सिरसी मानवता का जज्बा हर इंसान के दिल मे होता है। लेकिन कुछ लोग अपने कर्म के ज़रिए उसको चरितार्थ करके दिखाते है।इसलिए पैयामे इन्सानियत फोरम ने सिरसी के मोहल्ला सादक सराय और गिन्नौरी के बीच बिलारी रोड पर मौहम्मद जफर के मकान पर हेल्थ कैंप लगाकर रोगीयो का स्वास्थ्य परीक्षण कर फ्री दवाईया वितरित की सुबह 11 बजे से 3 बजे तक लगभग 47 रोगीयो को दवाईया दी गई। और एक रोगी को हायर सेन्टर रेफर किया गया।एव अन्य रोगीयो को उचित सलाह दी गई और गर्मी व लू से बचने के सुझाव दिए।

साफ पानी,तरबूज, खरबूज, ककडी, खीरा आदि का ज्यादा प्रयोग करने पर बल दिया।और लोगो मे आपसी सौहार्द भाई चारा कायम करने और एक दूसरे के काम आने के लिए कहा ।कैंप संयोजक डॉक्टर इफ्तेखार अहमद ने बताया इस कैंप मे मुरादाबाद के वरिष्ठ बाल रोग विशेषज्ञ डाक्टर अलाउद्दीन सैफी के अलावा डा. ताहिर, डा. परवेज डा.साजिद मुस्तफा डा.रिहान अली मौजूद रहै।

जबकी कैंप मे मुफ्ती हारुन रहमत इलाही फजले हक मौ.खिजर अब्दुल मुततलिब ने सहयोग किया।नगर के वरिष्ठ समाज सेवी डॉक्टर इफ्तेखार अहमद ने मेडिकल टीम का शुक्रिया अदा किया।और आगे भी इस तरह के कैंप लगाकर लोगो को राहत पहुँचाने का वादा किया।उन्होने लोगो से कहा आप एक कदम भलाई की ओर बडाए इन्सानियत को राहत पहुँचाए।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular