Wednesday, April 29, 2026
spot_img
HomeItawaIMA,इटावा ने प्रेसवार्ता कर दर्ज कराया घटना का कड़ा विरोध

IMA,इटावा ने प्रेसवार्ता कर दर्ज कराया घटना का कड़ा विरोध

IMA अध्यक्ष डॉ.डी के दुबे बोले हमारी मांग है कि घटना की पूरी निष्पक्षता से जांच हो और जो भी पक्ष दोषी हो उसे सजा दी जाए

इटावा। ओम-नवजीवन अस्पताल के समर्थन में इंडियन मेडिकल एसोसिएशन IMA इटावा ने कड़ा विरोध दर्ज कराया है। IMA के अध्यक्ष डॉ.डी के दुबे ने ओम नवजीवन हॉस्पिटल में सोमवार शाम को आयोजित प्रेस वार्ता में पूरी घटना की जानकारी देते हुए मीडिया कर्मियों को कई CCTV फुटेज जारी किये जिसमे हॉस्पीटल में तोड़फोड़ और एक महिला हाथ में डंडा लिए दिख रही है।

IMA अध्यक्ष श्री दुबे ने कहा कि,कुछ राजनीतिक दलों द्वारा इस संवेदनशील मुद्दे को जाति से जोड़कर पूरी चिकित्सक बिरादरी को ही बदनाम किया जा रहा है जो निंदनीय है।डॉ.शिवओम वर्मा ने उपस्थित पत्रकारों को घटना से जुड़े कई महत्वपूर्ण CCTV फुटेज दिखाए।उन्होंने कहा कि,जो भी CCTV फुटेज IMA ने जारी किये है उसमें अस्पताल में तोड़फोड़ की तस्वीरें साफ नज़र आ रहीं हैं।

IMA अध्यक्ष का कहना है कि ओम नवजीवन हॉस्पिटल में तोड़फोड़ के बाद अस्पताल स्टाफ द्वारा सेल्फ डिफेंस में अराजक तत्वों को अस्पताल से दूर भगाया गया था क्यों कि उस समय अस्पताल में महिलाएं और नवजात बच्चें भी मौजूद थे और कोई अप्रिय घटना भी हो सकती थी।

अस्पताल संचालक डॉ. शिवओम वर्मा ने कहा कि हमारे IMA का प्रतिनिधमण्डल जिले के DM,SSP को घटना की पूरी CCTV फुटेज दिखाकर अस्पतालों की सुरक्षा को लेकर इंडियन मेडिकल प्रोटेक्शन एक्ट के तहत सभी अराजक तत्वों के विरुद्ध मुकदमा पंजीकृत कराएगा साथ ही उन्होंने कहा कि,मुझे फोन पर अनजान लोगों द्वारा जान से मारने की धमकियां भी दी जा रही है।इस अवसर पर डॉ.रमाकांत रावत, डॉ.हिमांशु,डॉ.देवेंद्र आदि के अलावा IMA के पदाधिकारियों सहित जनपद के कई चिकित्सकगण भी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular