Tuesday, April 28, 2026
spot_img
Homekhushinagarखाद्य पदार्थों के 35 नमूनों में 9 नमूने फेल, लगाया जुर्माना

खाद्य पदार्थों के 35 नमूनों में 9 नमूने फेल, लगाया जुर्माना

अवधनामा संवाददाता

फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से की गई खाद्य पदार्थों की जांच

कुशीनगर। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन के द्वारा गुरुवार को फूड सेफ्टी ऑन व्हील के माध्यम से खाद्य पदार्थों की जॉच की गई जिसमें कुल खाद्य पदार्थो के 35 नमूने लिए गए जिसमें जांचोपरांत 9 नमूने फेल हो गए। इन कारोबारियों पर जुर्माना लगाया गया। साथ खाद्य पदार्थो के मिलावट के प्रति लोगों को जागरूकता भी किया गया। खाद्य सुरक्षा से सम्बन्धित हाईजीन, सैनीटेशन, पैक्ड खाद्य पदार्थों मे लेबलिंग तथा न्यूट्रीशन व फोर्टीफिकेशन सम्बन्धित जानकारी खाद्य कारोबारकर्ताओं व आम जनमानस को दी गई।

उन्होंने जॉच की गई नमूनों के सम्बन्ध में बताया कि नेबूआ राय गंज, खड्डा-अंतर्गत मिल्क एंड मिल्क प्रोडक्ट्स के 02 नमूने लिए गए जो सभी मानक के अनुरूप सही पाए गए। इसी प्रकार मिठाई और नमकीन के 09 नमूने लिए गए जिसमे 06 मानक के अनुरूप पाए गए एवं 03 मानक के विपरीत पाए गए। स्पाइस के 09 नमूने लिए गए जिसमे 06 सही और 03 मानक के विपरीत पाए गए। इसी प्रकार सीरियल अनाज के 11 नमूने लिए गए जिसमे 08 सही और 03 मानक के विपरीत पाए गए। ऑयल घी वनस्पति का 01 नमूना लिया गया जो सही पाया गया। अन्य खाद्य पदार्थों के तीन नमूने लिए गए जो सभी सही पाए गए। इस प्रकार कुल 35 नमूने संग्रहित किए गए जिसमें जॉच के दौरान कुल 26 नमूना पास पाए गए, तथा 09 नमूने फेल पाए गए। सहायक आयुक्त खाद्य-।। ने बताया कि फूड सेफ्टी ऑन व्हील वाले सचल खाद्य प्रयोगशाला दिनांक 4 दिसम्बर से 8 दिसम्बर तक प्रत्येक दिन सक्रिय रहकर संपूर्ण जनपद में खाद्य सुरक्षा के प्रति जागरूकता कार्यक्रम एवं मौके पर खाद्य पदार्थों की जांच करेगी।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular