इटावा। उत्तर प्रदेश सरकार में होमगार्ड, नागरिक सुरक्षा व जनपद प्रभारी मंत्री धर्मवीर प्रजापति ने भाजपा जिलाध्यक्ष अरुण कुमार अन्नू गुप्ता की उपस्थिति में सिचाई विभाग गेस्ट हाउस में एक अत्यंत महत्वपूर्ण प्रेस वार्ता को संबोधित किया और संसद में नारी शक्ति के अपमान पर कांग्रेस,सपा,डीएमके एवं तृणमूल कांग्रेस पर जम कर हमला बोला।
16 व 17 अप्रैल को संसद में पेश महत्वपूर्ण विधेयकों का विरोध कर कांग्रेस,सपा,तृणमूल कांग्रेस और डीएमके ने बिल का विरोध कर महिलाओं की आकांक्षाओं को ठेस पहुंचाया है।
इन दलों ने नारी शक्ति वंदन संशोधन विधेयक को लटकाने,भटकाने और अटकाने की राजनीति को अपनाया हैं।बीता 17 अप्रैल काला दिवस के रूप में जाना जाएगा।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने स्पष्ट रूप से कहा नीति निर्माण में महिलाओं को भागीदारी देना कोई उपकार नहीं हैं उनका स्वाभाविक अधिकार हैं।जिन्होने इस ऐतिहासिक अवसर में बाधा डाली हैं उन्हें आने वाले चुनावों में महिलाओं की कड़े आक्रोश का सामना करना पड़ेगा। नारी शक्ति वंदन अधिनियम का विरोध कर सपा कांग्रेस समेत समूचे विपक्ष ने एक बार फिर साबित कर दिया है कि उनके लिए महिला सशक्तिकरण सिर्फ दिखावा है,जबकि हमारे लिए यह एक मिशन है।हम अपनी मातृशक्ति के सम्मान और उनके हक के लिए संकल्पित हैं।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं के अधिकारों का भी विरोध करती रही है।कांग्रेस ने तीन तलाक, शाहबानो और अनुच्छेद 370 से प्रभावित कश्मीरी महिलाओं जैसे हर महिला-हितैषी कदम का विरोध किया। पत्रकारों द्वारा स्मार्ट मीटर के सम्बन्ध में पूछे गए सवाल के जबाब में प्रभारी मंत्री ने बताया कि जनपद में कोई भी नया स्मार्ट मीटर नहीं लगाया जाएगा।जो स्मार्ट मीटर लगाए जा चुके हैं अगर कोई खामी पायी जाती हैं तो जल्द से जल्द समस्या का निदान किया जाएगा।प्रदेश में सीएम योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व वाली जनहितकारी सरकार हैं जो जनता की समस्याओं का निवारण प्राथमिकता के आधार पर करती हैं।
पत्रकारों के उत्पीड़न के सवाल का जबाब देते हुए प्रभारी मंत्री ने कहा कि प्रदेश में लोकतंत्र को मानने वाली भाजपा की सरकार हैं किसी भी पत्रकार का उत्पीड़न बर्दास्त नहीं किया जाएगा।आप सभी निश्चिंत रहें मामले की जाँच पूरी निष्पक्षता के साथ की जाएगी।प्रेस वार्ता में प्रमुख रूप पूर्व सांसद रघुराज शाक्य,प्रेमदास कठेरिया,पूर्व विधायक सावित्री कठेरिया,जिला उपाध्यक्ष व महिला मोर्चा अध्यक्ष विरला शाक्य,जिला मंत्री मधु तोमर,प्रीती दुबे, महिला मोर्चा उपाध्यक्ष नीतू नारायण मिश्रा,जिला मीडिया प्रभारी रोहित शाक्य,सह-मीडिया प्रभारी अंकित सैनी उपस्थिति रहे।





