इटावा। जायन्ट्स वेलफेयर फाउण्डेशन के सेन्ट्रल कमेटी के सदस्य डा.शिवराज सिंह यादव के निर्देशन में आई०टी० आई०चौराहा निवासी दीपेन्द्र यादव का पी०सी०एस०में चयन होने पर जायन्ट्स परिवार ने उनके आवास पर शॉल उढ़ाकर,माल्यार्पण कर एवं प्रतीक चिन्ह भेंट कर सर्वोत्कृष्ट मेधा सम्मान से अलंकृत किया।वर्तमान में दीपेन्द्र यादव की नियुक्ति वाणिज्य कर अधिकारी के पद पर हुयी।दीपेन्द्र यादव के पिता संजीव यादव प्राथमिक विद्यालय में प्रधानाध्यापक है और शिक्षक संघ के जिलाध्यक्ष भी है।
दीपेन्द्र यादव ने प्रारम्भिक शिक्षा सेन्ट मेरीज इण्टर कालेज से प्राप्त की इण्टरमीडिएट की परीक्षा उत्तीर्ण करने के पश्चात् दिल्ली से एल०एल०एम०किया।इस उपलब्धि पर जायन्ट्स परिवार के पदाधिकारी शिवराज सिंह यादव,कौशल किशोर तिवारी,ललित सक्सेना,ऊषा यादव, विमल यादव,योगेन्द्र कुमार,तपन कुमार, संजीव यादव,जितेन्द्र यादव,राम संजीवन आदि ने हार्दिक शुभकामनायें एवं बधाई प्रेषित कर उज्जवल भविष्य की कामना की।





