Friday, May 29, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshAligarhऑपरेशन स्माइल से लौट रही मासूम चेहरों की मुस्कान, लापता बच्चों की...

ऑपरेशन स्माइल से लौट रही मासूम चेहरों की मुस्कान, लापता बच्चों की तलाश में पुलिस का सतत अभियान जारी

जिला पुलिस की सक्रियता से सैकड़ों बच्चे परिजनों से मिलाए गए, थाना स्तर पर गठित टीमें कर रहीं सतत प्रयास

अलीगढ़। जिले में गुमशुदा बच्चों की बरामदगी और उन्हें सुरक्षित परिजनों तक पहुंचाने के लिए अलीगढ़ पुलिस लगातार संवेदनशील एवं सक्रिय भूमिका निभा रही है। पुलिस प्रशासन द्वारा “ऑपरेशन स्माइल” के अंतर्गत चलाए जा रहे विशेष अभियान के माध्यम से बड़ी संख्या में बच्चों को सकुशल बरामद कर उनके परिवारों से मिलाया गया है।

पुलिस अधीक्षक अपराध ममता कुरील ने बताया कि पिछले आठ माह में जिले में कुल 456 बच्चों के गुमशुदगी के मामले दर्ज किए गए। इनमें 77 बालकों के सापेक्ष 65 और 379 बालिकाओं के सापेक्ष 315 बालिकाओं की सफल बरामदगी की जा चुकी है। उन्होंने कहा कि शेष बच्चों की तलाश के लिए पुलिस की टीमें निरंतर सक्रिय हैं और प्रत्येक मामले की गंभीरता से मॉनिटरिंग की जा रही है।

उन्होंने बताया कि जिला स्तर पर “ऑपरेशन स्माइल” लगातार संचालित है, जिसके अंतर्गत थाना स्तर पर विशेष टीमों का गठन कर गश्त, तलाशी एवं संभावित स्थानों पर लगातार अभियान चलाए जा रहे हैं। डीसीआरबी के माध्यम से “वात्सल्य पोर्टल” सहित राष्ट्रीय एवं राज्य स्तरीय पोर्टलों पर प्रतिदिन आंकड़े अपडेट किए जा रहे हैं, जिससे विभिन्न एजेंसियों के बीच समन्वय स्थापित कर बच्चों की त्वरित तलाश सुनिश्चित की जा सके। पुलिस प्रशासन द्वारा रेलवे स्टेशन, बस स्टैंड, बाजार, मेले एवं भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में विशेष सतर्कता बरती जा रही है।

इसके साथ ही एंटी ह्यूमन ट्रैफिकिंग यूनिट भी मानव तस्करी एवं बाल श्रम जैसे मामलों पर प्रभावी कार्रवाई कर रही है। हाल ही में चलाए गए विशेष अभियान में रेलवे स्टेशन के आसपास से कई बच्चों को रेस्क्यू कर उन्हें काउंसलिंग एवं पुनर्वास प्रक्रिया से जोड़ा गया। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि बच्चों की सुरक्षा सर्वाेच्च प्राथमिकता है और प्रत्येक गुमशुदा बच्चे को सकुशल तलाशने के लिए हरसंभव प्रयास किए जा रहे हैं। प्रशासन ने अभिभावकों से भी अपील की है कि बच्चों को भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों में अकेला न छोड़ें और किसी भी संदिग्ध स्थिति या गुमशुदगी की सूचना तत्काल पुलिस एवं चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर दें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular