Friday, May 29, 2026
spot_img
HomeMarqueeमल्लावां में सपा की बड़ी बैठक, कान्ति सिंह के समर्थन में नेताओं...

मल्लावां में सपा की बड़ी बैठक, कान्ति सिंह के समर्थन में नेताओं ने भरी हुंकार

मल्लावां। बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत पटेल गेस्ट हाउस, मल्लावां में समाजवादी पार्टी समर्थित प्रत्याशी सदस्य विधान परिषद एवं पूर्व एमएलसी कान्ति सिंह के समर्थन में एक महत्वपूर्ण बैठक का आयोजन किया गया। कार्यक्रम समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव के निर्देश पर संपन्न हुआ।

बैठक का आयोजन पूर्व सपा प्रत्याशी 159 बिलग्राम-मल्लावां विधानसभा बृजेश कुमार वर्मा “टिल्लू भैया” द्वारा किया गया। कार्यक्रम में प्रतापगढ़ सांसद डॉ० एस.पी. सिंह, जिलाध्यक्ष शराफत अली, विधानसभा अध्यक्ष अनुराग यादव, प्रदेश सचिव अफसर अली सहित कई वरिष्ठ नेता, कार्यकर्ता, स्नातक एवं शिक्षक मतदाता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

बैठक को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने कान्ति सिंह के समर्थन में एकजुट होकर उन्हें ऐतिहासिक जीत दिलाने का संकल्प लिया। इस दौरान संगठन को मजबूत करने, जनसंपर्क अभियान तेज करने तथा बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने पर विशेष जोर दिया गया।

कार्यक्रम में मौजूद नेताओं और कार्यकर्ताओं के उत्साह से यह संदेश स्पष्ट रूप से देखने को मिला कि समाजवादी पार्टी की विचारधारा को जनता का व्यापक समर्थन मिल रहा है।

अंत में बृजेश कुमार वर्मा “टिल्लू भैया” ने सभी अतिथियों, कार्यकर्ताओं एवं सहयोगियों का आभार व्यक्त किया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular