Tuesday, March 18, 2025
spot_img
HomeMarqueeसिर्फ 72 घंटे की रोक व्यापार मंडल को स्वीकार्य नहीं

सिर्फ 72 घंटे की रोक व्यापार मंडल को स्वीकार्य नहीं

अवधनामा संवाददाता

प्रयागराज। प्रयगाराज व्यापार मंडल के जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी और चेयरमैन मनीष कुमार गुप्त के नेतृत्व में व्यापारियों का प्रतिनिधिमंडल आज जीएसटी सचल दल के आयुक्त हरी राम चौरसिया से मिला। जहां आयुक्त ने व्यापारियों के प्रतिनिधिमंडल से कहा की अभी हमारे पास सिर्फ 72 घंटे की रोक का आदेश है। आगे की कार्यवाही अगले आदेश के अनुसार किया जाएगा। जिलाध्यक्ष सुशांत केसरवानी ने कहा की यह रोक पूर्णकालिक होनी चाहिए। जितना सरकार को छापे से राजस्व नही मिल रहा है उससे ज्यादा दुकानों के बंद होने से नुकसान हो रहा है। इस कार्यवाही पर पुनः विचार करने की आवश्यकता है। जिनके हिसाब में कुछ गड़बड़ी है उनको विभाग में बुला कर उनकी जांच किया जाए।
चेयरमैन मनीष कुमार गुप्ता ने कहा की जब से जीएसटी लागू किया गया है तब से उसमे सैकड़ों संशोधन किए जा चुके है। जिसको व्यापारियों ने सहर्ष स्वीकार्य किया लेकिन व्यापारियों की कमी पर उनको दंड देना पुलिस को साथ ले कर छापा मारना और अपराधियों की तरह व्यवहार करना स्वीकार्य नहीं है। जिला प्रभारी राजकुमार केसरवानी और वरिष्ठ सलहकार आनद जी टंडन पप्पन भईया ने आज पुनः मुख्यमंत्री से निवेदन किया की जीएसटी सर्वे छापे पर पूर्णकालिक रोक लगाई जाने का आदेश विभागो को और मीडिया में भेजा जाए ताकि भ्रम की जो इस्थिती है।
आज मुख्य रूप से सुशांत केसरवानी, मनीष कुमार गुप्ता, राजकुमार केसरवानी, आनंद जी टंडन, प्रशांत पांडे, शुभम शर्मा, अन्नु केसवानी, शिखा खन्ना, सुनीता चोपड़ा, रोशनी अग्रवाल, स्वारिका भरद्वाज, प्रियंका पराशर आदि व्यापारी उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular