Tuesday, May 20, 2025
spot_img
HomeMarqueeनवरात्र की नवमी को शिव परिवार और राम दरबार की होगी प्राण...

नवरात्र की नवमी को शिव परिवार और राम दरबार की होगी प्राण प्रतिष्ठा

शहर में कलश यात्रा निकाल कर बना दिया भक्तिमय माहौल

अमृत विचार। नवरात्र की नवमी को बालाजी मंदिर में शिव परिवार, राधा श्री कृष्ण और राम दरवार की प्रतिमाओं की प्राण प्रतिष्ठा किए जाने को लेकर रविवार को नगर भ्रमण किया गया। इस दौरान मुख्य यजमान नूतन चैहान और उनके परिवार के लोग भी शामिल रहे। प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व कलश यात्रा भी निकाली गई। कलश यात्रा के दौरान महिलाएं धार्मिक गीत गाते हुए चल रही थी। इस अवसर पर लोगों में विशेष उत्साह दिखाई दिया।

रविवार को दोपहर में नगर भ्रमण किया गया। नगर भ्रमण के दौरान महिलाएं भी पीले वस्त्र पहनकर और सिर पर कलश रख कर निकली। कलश यात्रा तहसील चैराहा, सराफा चैराहा, ऊदल चैक, मुख्य बाजार, जीजी आई सी तिराहा, नरसिंग कुटी तिराहा, आल्हा चैक होते हुए पुनः बालाजी मंदिर परिसर में पहुंचकर समाप्त हुई। नगर भ्रमण के दौरान महंत देवी चरण, शिव कुमार गोस्वामी, राहुल अग्रवाल, विपिन भदौरिया, मनु गुप्ता, राम जी गुप्ता सौरभ बाबा सहित तमाम लोग शामिल रहे।

मुख्य यजमान नूतन चैहान ने बताया कि बालाजी मंदिर में शिव परिवार, राम दरवार और राधा कृष्ण की प्रतिमाओं की नवरात्र की नवमी को प्राण प्रतिष्ठा की जाएगी। मंदिर में नौ दिन तक पूजन अनुष्ठान चलेगा, इसके बाद प्राण प्रतिष्ठा होगी। उन्होने बताया कि सात अप्रैल को भंडारा किया जाएगा। शोभा यात्रा के दौरान अर्चना पटैरिया, रेखा तिवारी, आरती अग्रवाल सहित सैकड़ो महिलाएं शामिल रही।कलश यात्रा के दौरान बज रहे धार्मिक गीतों से समूचा शहर भक्तिमय हो गया।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular