Friday, May 3, 2024
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiसंविधान दिवस पर दिलाई भारत को पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने की शपथ

संविधान दिवस पर दिलाई भारत को पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने की शपथ

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। संविधान दिवस के अवसर पर विविध आयोजन हुए। इस दौरान भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए शपथ ग्रहण कराई गई।
कलेक्ट्रेट लोक सभागार में संविधान दिवस के अवसर पर आयोजित कार्यक्रम में जिलाधिकारी सत्येंद्र कुमार ने सभी को संवैधानिक मूल्यों एवं मूलभूत सिद्धांतों पर आधारित वेबिनार, गोष्टी में प्रतिभाग करते हुए भारत को संपूर्ण प्रभुत्व-संपन्न समाजवादी पंथनिरपेक्ष लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए शपथ ग्रहण कराई।
संविधान दिवस के अवसर पर पुलिस अधीक्षक दिनेश कुमार ने पुलिस कार्यालय प्रांगण में संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई। प्रत्येक वर्ष 26 नवम्बर संविधान दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर एसपी द्वारा पुलिस कार्यालय प्रांगण में समस्त पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाकर भारत को एक लोकतंत्रात्मक गणराज्य बनाने के लिए तथा समस्त नागरिकों को सामाजिक,आर्थिक और राजनैतिक न्याय, विचार, अभिव्यक्ति, विश्वास, धर्म और उपासना की स्वतंत्रता, प्रतिष्ठा और अवसर की समता प्राप्त कराने के लिए तथा राष्ट्र की एकता और अखण्डता सुनिश्चित कराने वाली बंधुता बढ़ाने के लिए दृढ़ संकल्प होकर निष्ठा के साथ कार्य करने के लिए समस्त पुलिस कर्मियों को प्रेरित किया गया। इस अवसर पर क्षेत्राधिकारी नगर डॉ0 बीनू सिंह व क्षेत्राधिकारी सदर श्री सुमित त्रिपाठी व अन्य अधिकारी/कर्मचारीगण मौजूद रहे। इसी क्रम में पुलिस अधीक्षक उत्तरी आशुतोष मिश्र द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन्स में व समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में तथा थाना प्रभारियों/चौकी इंचार्ज द्वारा थाना/चौकी पर पुलिस कर्मियों को संविधान की प्रस्तावना की शपथ दिलाई गयी।01

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular