Wednesday, March 4, 2026
spot_img
HomeMarqueeएनटीपीसी विंध्याचल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत 5s मार्च पास्ट का...

एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा स्वच्छता पखवाड़ा 2024 के अंतर्गत 5s मार्च पास्ट का किया गया आयोजन

अवधानामा संवाददाता

सोनभद्र/विंध्यनगर एनटीपीसी विंध्याचल द्वारा स्वच्छता अभियान 2024 के अंतर्गत परियोजना के नगर परिसर में 5s मार्च पास्ट का आयोजन किया गया, जिसमें भारी संख्या में कर्मचारी एवं उनके परिवारजनों के साथ-साथ सीआईएसएफ के जवान एवं नगरवासियों ने भाग लिया।
इस मार्च पास्ट का मुख्य उदेश्य अपने कार्यस्थल को पूरी तरह से साफ़ एवं सुरक्षित बनायें रखना एवं सभी उपकरणों, मशीनों की नियमित अंतराल पर साफ-सफाई करना है जिससे कार्य करने में आसानी हो सके। इस अवसर पर सभी के द्वारा अपने-अपने कार्यक्षेत्र में सफाई की जिम्मेदारी स्वयं लेने एवं उस पर अमल करने हेतु संकल्प भी लिया गया।

इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में मुख्य महाप्रबंधक(प्रचालन एवं अनुरक्षण) समीर शर्मा, महाप्रबंधकगण, अपर महाप्रबंधकगण, वरिष्ठ अधिकारी एवं कर्मचारी के साथ-साथ भारी संख्या में नगरवासी भी उपस्थित रहें।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular