गोरखपुर । पूर्वोत्तर रेलवे कर्मचारी संघ के महामंत्री व एनएफआईआर नई दिल्ली के सहायक महामंत्री विनोद कुमार राय ने आज लखनऊ मंडल के वरिष्ठ रेल अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण बैठक की। इस दौरान महामंत्री ने संघ के पदाधिकारियो के साथ मंडल रेल प्रबंधक महोदय से भेंट कर कर्मचारियों की विभिन्न समस्याओं के प्रभावी व त्वरित निराकरण के संबंध में चर्चा की जिसमे 25% कोटे के तहत कराये गये परीक्षा के परिणाम मे हों रही देरी, सीसेइंजी को डीआर कोटे के 20% पदों को पदोन्नति के माध्यम से भरने हेतु मुख्यालय से जारी आदेश के क्रियान्वयन मे हों रही देरी पर खेद व्यक्त किया। साथ ही महामंत्री ने वरिष्ठ मंडल विद्युत इंजीनियर (सा.) से मुलाकात कर विधुत विभाग के कर्मचारियों की कार्यस्थल से जुड़ी व्यावहारिक दिक्कतों पर वार्ता और सीनियर डीसीएम के साथ भी वाणिज्यिक विभाग के कर्मचारियों के हितों और उनकी समस्याओं को लेकर विस्तृत चर्चा हुई।
मंडल रेल प्रबंधक सहित मंडल के सभी वरिष्ठ अधिकारियों ने अतिशीघ्र उचित कार्रवाई सुनिश्चित करने हेतु आश्वासन दिया इसी क्रम मे महामंत्री ने हाल ही में लखनऊ मंडल में पदभार ग्रहण करने वाले नवागत मंडल रेल प्रबंधक (कार्मिक), सीनियर डीईएन (कोऑर्डिनेशन) और सीनियर डीएफएम को पुष्पगुच्छ देकर स्वागत किया और उन्होंने आशा व्यक्त की कि नए अधिकारियों के नेतृत्व में रेलकर्मियों की प्रशासनिक व व्यक्तिगत समस्याओं का पारदर्शिता के साथ समाधान होगा।
इस अवसर पर महामंत्री के साथ संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष सुबोध चौधरी, वरिष्ठ पदाधिकारी दीपक चौधरी, मुख्यालय मंडल मंत्री फिरोजुल हक, लखनऊ मंडल के पदाधिकारी अब्दुल खालिद, पी के सिंह, बृजेश चतुर्वेदी, जितेंद्र श्रीवास्तव, अनिल बाजपेई,रमाशंकर दुबे, मो सलीम मो जावेद,महिला पदाधिकारी दीपिका गुप्ता, चंदा डे, कीर्ति शुक्ला, पूनम, संगीता सहित कई अन्य पदाधिकारी एवं रेलकर्मी उपस्थित रहे।





