Saturday, April 25, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshOtherपुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड से पहले भव्य ग्रैंड रिहर्सल सम्पन्न

पुलिस लाइन में पासिंग आउट परेड से पहले भव्य ग्रैंड रिहर्सल सम्पन्न

फतेहपुर। फतेहपुर पुलिस लाइन में रिक्रूट आरक्षियों की पासिंग आउट परेड से पूर्व शुक्रवार को भव्य ग्रैंड रिहर्सल का आयोजन किया गया। यह पूर्वाभ्यास पूरे उत्साह, अनुशासन और गरिमा के साथ सम्पन्न हुआ। परेड ग्राउंड में आयोजित इस रिहर्सल में पुलिस अधीक्षक अभिमन्यु मांगलिक ने सलामी ली और परेड का निरीक्षण किया। रिक्रूट आरक्षियों ने बेहतरीन तालमेल और अनुशासन का प्रदर्शन किया, जिसकी एसपी ने सराहना की।

निरीक्षण के दौरान परेड की व्यवस्थाओं, ड्रेस, कदमताल और सुरक्षा प्रबंधों का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक निर्देश दिए गए, ताकि मुख्य कार्यक्रम सफल और त्रुटिरहित तरीके से सम्पन्न हो सके। रिहर्सल के दौरान प्रशिक्षुओं को देश सेवा और संविधान के प्रति निष्ठा की शपथ दिलाई गई। साथ ही उन्हें भविष्य में अनुशासित और जनसेवा के प्रति समर्पित पुलिसकर्मी बनने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर पुलिस विभाग के वरिष्ठ अधिकारी एवं प्रशिक्षण स्टाफ भी मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular