Thursday, April 23, 2026
spot_img
HomeEducationNavodaya Admission 2026: एनवीएस क्लास 6th एडमिशन के लिए आवेदन स्टार्ट, इस...

Navodaya Admission 2026: एनवीएस क्लास 6th एडमिशन के लिए आवेदन स्टार्ट, इस डेट तक फॉर्म भरने का मौका, चेक करें शेड्यूल

नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 6 के लिए एनवीएस की ओर से ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी गई है जो 29 जुलाई 2025 तक जारी रहेगी। जो भी अभिभावक अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं वे तय तिथियों के अंदर फॉर्म भर सकते हैं। सभी वर्ग के माता-पिता अपने बच्चों के लिए निशुल्क फॉर्म भर सकते हैं।

नवोदय विद्यालय समिति (NVS) की ओर से सत्र 2026-27 कक्षा 6 में प्रवेश के लिए नोटिफिकेशन जारी कर आवेदन प्रक्रिया स्टार्ट कर दी गई है। जो भी अभिभावक अपने बच्चों को नवोदय विद्यालय कक्षा 6 में प्रवेश दिलवाना चाहते हैं वे ऑनलाइन माध्यम से एनवीएस की ऑफिशियल वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाकर या इस पेज पर दिए डायरेक्ट लिंक से फॉर्म भर सकते हैं। एनवीएस क्लास 6th सत्र 2026-27 एडमिशन का पूरा शेड्यूल आप यहां से चेक कर सकते हैं।

एडमिशन शेड्यूल

ऑनलाइन आवेदन शुरू होने की तिथि 2 जून 2025
एप्लीकेशन फॉर्म भरने की लास्ट डेट 29 जुलाई 2025
नवोदय विद्यालय सिलेक्शन टेस्ट (फेज-1) 13 दिसंबर 2025
फेज 2 एग्जाम डेट 11 अप्रैल 2026

पात्रता एवं मापदंड

JNVST कक्षा 6 एडमिशन के लिए केवल वही उम्मीदवार आवेदन कर सकते हैं जो कक्षा 5 में पास हुए हैं। कम से कम 75 प्रतिशत सीटें ग्रामीण क्षेत्रों से अनंतिम रूप से चयनित उम्मीदवारों द्वारा भरी जाएंगी। इसके साथ ही छात्र का जन्म कक्षा 6 में एडमिशन के लिए आवेदकों का जन्म 1 मई 2014 और 31 जुलाई 2016 के बीच होना चाहिए।

एप्लीकेशन प्रॉसेस

एनवीएस क्लास 6th एडमिशन 2026 के लिए सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट navodaya.gov.in पर जाएं।

वेबसाइट के होम पेज पर पॉप अप में एडमिशन से संबंधित वेबसाइट लिंक cbseitms.rcil.gov.in/nvs पर क्लिक करें।

अब नए पेज पर Click here for Registration for Class VI JNVST (2026-27) पर क्लिक करें और मांगी गई सभी जानकारी सभी सही दर्ज करके फॉर्म भर लें।

आवेदन पूरा होने के बाद Click Here to Print Registration Form पर क्लिक करके उसका एक प्रिंटआउट निकालकर सुरक्षित रख लें।

इसके साथ ही नीचे दिए डायरेक्ट लिंक पर क्लिक करके भी सीधे पोर्टल से फॉर्म भरा जा सकता है।

NVS Class 6 Admission Form 2025 link

JNVST 2026 Notification Class 6 डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें।

सभी वर्ग के अभ्यर्थी निशुल्क कर सकते हैं आवेदन

सभी अभिभावकों की जानकारी के लिए बता दें कि नवोदय विद्यालय प्रवेश परीक्षा 2026 कक्षा 6 के लिए निशुल्क फॉर्म भरा जा सकता है। फॉर्म केवल ऑनलाइन ही स्वीकार किये जायेंगे, अन्य किसी भी प्रकार से एप्लीकेशन स्वीकार नहीं होंगे। एग्जाम से जुड़ी अधिक डिटेल ऊपरी ब्रोशर के लिंक पर क्लिक करके प्राप्त कर सकते हैं।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular