इटावा। सोसाइटी फॉर कंजर्वेशन ऑफ नेचर के तत्वाधान में नगर वन में रविवार को नेचर वॉक का आयोजन किया गया।
जिसका नेतृत्व डॉ.बी एन सिंह डॉ.राजीव चौहान डॉ.देवेंद्र दुबे डॉ.कमल कुमार एवं मुकेश चौधरी द्वारा किया गया।डॉ.राजीव चौहान ने बताया कि नेचर वॉक के दौरान अत्यंत दुर्लभ पक्षी इंडियन पैराडाइज फ्लाइकेचर तथा गोल्डन ओरियल को इस क्षेत्र में देखा गया।
हरियल वहां पर अपने घोंसले बना रहे थे,साथ ही झाड़ी में रहने वाली चिड़ियों एवं तीतर के घोसले भी देखने को मिले।डॉ.एस सी गुप्ता ने बताया कि नगर वन में बहुत सारे पक्षियों को आश्रय मिल रहा है उनके घोसला बनाने के लिए भी उपयुक्त वातावरण तैयार हो गया है।मनीष कुमार सहाय ने बताया कि वॉक के दौरान 65 पौधों की प्रजातियां 17 पक्षियों की प्रजातियां तथा 9 तितली की प्रजातियां देखने को मिली।
डॉ.डी.के.दुबे वरिष्ठ हड्डी रोग विशेषज्ञ ने बताया कि इस तरह की प्रजातियां कई वर्षों बाद इस क्षेत्र में देखने को मिली है जबकि अन्य मौजूद लोगों ने इन चिड़ियों की प्रजातियां को पहली बार देखा है जिसमें एक नर जिसकी पूंछ सफेद और लंबी थी और एक मादा जिसकी पूंछ लाल रंग की थी।आज के नेचर वॉक को सफल बनाने में मुकेश बाबू,शैलेंद्र सिंह, रश्मि पुरवार,दीक्षा यादव,सुशील जैन और राजीव लोचन,अर्जुन एवं अन्य युवाओं ने उल्लेखनीय योगदान दिया।





