Tuesday, March 17, 2026
spot_img
HomeUttar PradeshBarabankiराष्ट्रीय गौरव का आयोजन है हर घर तिरंगा अभियान- अर्चना मिश्रा

राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है हर घर तिरंगा अभियान- अर्चना मिश्रा

 

अवधनामा संवाददाता

तिरंगा यात्रा व प्रभात फेरी के जरिये जोश भरने की योजना।
अभियान की सफलता के लिए  शक्तिकेन्द्रों पर कार्यकर्ताओं का  प्रशिक्षण 3 अगस्त से
बाराबंकी। भाजपा प्रदेश मंत्री व जिला प्रभारी अर्चना मिश्रा ने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान राष्ट्रीय गौरव का आयोजन है।तिरंगा हर भारतीय के स्वाभिमान का प्रतीक है  जिसमे प्रत्येक ना
गरिक की सहभागिता सुनिश्चित करने के लिए कार्यकर्ताओं को दिन-रात मेहनत करना है।
प्रदेश मंत्री बुधवार को भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित  कार्यकर्ता प्रशिक्षण बैठक को बतौर मुख्य अतिथि सम्बोधित कर रही थीं। उन्होंने बताया कि इस पहल के पीछे लोगों के दिलों में देशभक्ति की भावना जगाना और तिरंगे से जुड़ाव को गहरा करना है। उन्होंने हर जिलावासी को इस महाअभियान से जुड़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान के मद्देनजर सरकार ने राष्ट्रीय ध्वज संहिता में बदलाव  करते हुए  दिन और रात दोनों समय तिरंगा फहराये जाने की अनुमति प्रदान की है। साथ ही अब पॉलिएस्टर और मशीन से बने राष्ट्रीय ध्वज का भी उपयोग किया जा सकता है।जिला प्रभारी ने सरकार की अनूठी पहल को दिव्य बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा के समन्वयक नियुक्त किए। जिला अध्यक्ष शशांक कुसुमेश ने बताया कि प्रत्येक शक्तिकेन्द्रों पर इस अभियान हेतु प्रशिक्षण 3 अगस्त को जिले में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने बताया कि आगामी 9 व 10 अगस्त को प्रत्येक विधानसभा में तिरंगा यात्रा तथा 11 अगस्त से प्रत्येक शक्तिकेन्द्रों पर प्रभात फेरी निकाली जाएगी। इस दौरान बूथ स्तर के कार्यकर्ता घर-घर तिरंगा पहुँचाएंगे। उन्होंने बताया कि 13 से 17 अगस्त तक हर घर तिरंगा शान से लहराएगा। अभियान के जिला संयोजक संदीप गुप्ता ने सन्चालन किया। इस अवसर पर अरविंद मौर्य, गुरु शरण लोधी, प्रमोद तिवारी, विजय आनंद बाजपेई, रचना श्रीवास्तव, पवन सिंह रिंकू, नवीन राठौर, हर्षित वर्मा, भुल्लन वर्मा, शेखर हयारण, सुशील जायसवाल, बृजेश रावत, रोहित सिंह, रामेश्वरी त्रिवेदी, आशुतोष अवस्थी, करुणेश वर्मा, नन्दलाल सिंह, प्रवीण सिंह सिसौदिया, संजय अवस्थी, अनुपम निगम, रंगनाथ त्रिपाठी सहित अन्य सभी जिला पदाधिकारी मण्डल अध्यक्ष व मोर्चे के पदाधिकारी मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular