HomeUttar PradeshHamirpurजन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात

जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने पीड़ितों से की मुलाकात

अपहरण के बाद युवकंकी हत्या कार उसका शव झाड़ियों में दिया गया था फेंक
हमीरपुर। मौदहा कोतवाली क्षेत्र के चकदहा गांव में अपहरण के बाद हुई युवक की हत्या कर दी गई थी। परिवारजनों ने अपहरण के बाद हत्या का आरोप लगाया था। आज जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष और पूर्व मंत्री व वर्तमान सांसद बाबू सिंह कुशवाहा की पत्नी शिवकन्या कुशवाहा ने मृतक के परिजनों से  मुलाकात कर ढांढस बंधाया और यथोचित न्याय दिलाने आश्वासन भी दिया।
मौदहा कोतवाली क्षेत्र के चकदहा गांव में बीती 24 नवंबर को गांव लरौंद और चकदहा संपर्क मार्ग पर चकदहा निवासी जगन्नाथ कुशवाहा का शव झाड़ियों में मिला था। पुलिस ने परिजनों से तहरीर लेकर मुकदमा पंजीकृत कर लिया था।  परिजनों ने आरोप लगाया था कि विष्णु शिवहरे ने उनकी जमीन ज्यादा पैसों में बैनामा कराई थी और बाकी पैसा नहीं दिया। बाकी पैसा न देना पड़े जिस कारण विष्णु शिवहरे ने अपने लोगों के साथ मिलकर उसकी हत्या करा दी थी।
इस दौरान पीड़ित परिवार से मिलने पहुंची जन अधिकार पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष शिवकन्या कुशवाहा ने कहा कि पीड़ितों को न्याय नहीं मिल रहा है। मुख्य आरोपी फरार हैं। बताया जा रहा है सत्ता के लोगों का हाथ है आरोपी के ऊपर। उन्होंने कहा कि हमीरपुर प्रशासन अगर यथोचित कार्यवाही नहीं करता है तो जन अधिकार पार्टी प्रदर्शन करेगी। इस दौरान पार्टी की राष्ट्रीय मुख्य महासचिव डॉ संतोष सिंह सहित पार्टी के एक सैंकड़ा से अधिक कार्यकर्ता मौजूद रहे।
RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular