Sunday, December 7, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshHamirpurकरही अमृतदीप महोत्सव में मुम्बईया कलाकारों व कवियों ने बांधा समां

करही अमृतदीप महोत्सव में मुम्बईया कलाकारों व कवियों ने बांधा समां

दिवारी नृत्य की गूंज से वीर भूमि बुंदेलखंड की वीरता हुई पुनर्जीवित

करही/हमीरपुर। जिलापंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत के स्वर्गीय माता–पिता की स्मृति में करही (सरीला) में आयोजित दो दिवसीय अमृतदीप महोत्सव का दूसरा दिवस सांस्कृतिक रंगों से सराबोर रहा। बीती रात महोत्सव के सांस्कृतिक मंच का दीप प्रज्वलन जिलापंचायत अध्यक्ष जयंती संतराम राजपूत, राठ विधायक मनीषा अनुरागी तथा अन्य जनप्रतिनिधियों ने संयुक्त रूप से किया। इस दौरान युवा नेता ऋषभ राजपूत ने सभी अतिथियों को माल्यार्पण कर सम्मानित किया।

मंच पर जैसे ही मायानगरी मुंबई से आईं जूनियर माधुरी दीक्षित व उनकी टीम ने कत्थक मिश्रित फिल्मी धुनों पर प्रस्तुति दी, दर्शक तालियों की गड़गड़ाहट से झूम उठे। इसके बाद मध्यप्रदेश के सागर–विदिशा से आए कवि संतोष शर्मा ने अपनी हास्य रचनाओं से मंच पर मौजूद लोगों को खूब हंसाया। उनकी “मां” पर आधारित कविता ने कार्यक्रम को भावुकता से भर दिया।

हास्य कवि मधुप श्रीवास्तव नरकंकाल ने भी ताबड़तोड़ कविताओं से दर्शकों को ठहाके लगाने पर मजबूर कर दिया। वहीं प्रसिद्ध बाल कवि ने अपनी कविताओं के माध्यम से देश की बदलती संस्कृति, युवाओं की दिशा और सभ्यता के क्षरण पर तीखी व सार्थक अभिव्यक्ति रखी, जिसे दर्शकों ने खूब सराहा।

बुधवार पूर्वाह्न आयोजित बुंदेलखंड की प्रसिद्ध दिवारी नृत्य की प्रस्तुति महोत्सव का प्रमुख आकर्षण रही। ढोल-नगाड़ों की थाप और वीर रस से भरी इस पारंपरिक कला ने उपस्थित लोगों को बुंदेलखंड के रणबांकुरों की वीरता की याद दिला दी।

कार्यक्रम में राठ विधायक मनीषा अनुरागी, सरीला ब्लॉक प्रमुख चंद्रिका राजपूत, मुस्कुरा ब्लॉक प्रमुख वीर नारायण राजपूत, जिला पंचायत सदस्य करण सिंह, मदन पासवान, अनुज राजपूत, महेंद्र अनुरागी, रामसजीवन यादव, विमलेश कुमारी, गोहांड ब्लॉक प्रमुख अरविंद मुखिया, राठ ब्लॉक प्रमुख रामदुलारी अनुरागी, नगर पालिका अध्यक्ष श्रीनिवास बुधौलिया, सत्यप्रकाश राजपूत सहित अनेक जनप्रतिनिधि मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular