HomeUttar PradeshLalitpurमुलायम सिंह यूथ बिग्रेड पदाधिकारियों ने किया रक्तदान

मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड पदाधिकारियों ने किया रक्तदान

अवधनामा संवाददाता

बच्चों को पाठ्य पुस्तकों का किया वितरण

ललितपुर। समाजवादी पार्टी के संस्थापक, पूर्व मुख्यमंत्री/पूर्व केन्द्रीय रक्षा मंत्री कीर्तिशेष मुलायम सिंह यादव के जन्म दिवस को आज बड़े ही धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान मुलायम सिंह यूथ बिग्रेड के निवर्तमान जिलाध्यक्ष इंजी.हृदेश यादव मुखिया के नेतृत्व में जिला महिला अस्पताल स्थित ब्लड बैंक में रक्तदान किया गया तो वहीं बच्चों को निशुल्क पाठ्य सामग्री का वितरण किया गया। इस दौरान वक्ताओं ने कहा कि समाजवाद की स्थापना करने के उद्देश्य से सन 1992 में मुलायम सिंह यादव ने समाजवादी पार्टी की स्थापना की थी। इसके बाद उन्होंने समाज के अंतिम पंक्ति पर खड़े व्यक्ति तक सरकार की जनकल्याणकारी नीतियों को पहुंचाने के लिए काम किया। उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश में समाजवादी पार्टी की सरकार बनाकर समाजवादी पार्टी की नीतियों को जन-जन तक पहुंचाने का काम किया गया। इसके बाद वर्ष 2012 में समाजवादी पार्टी की सरकार वर्तमान राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव के नेतृत्व में बनी। सरकार बनने के बाद आमजन को शासकीय योजनाओं से लाभान्वित किया गया तो वहीं युवाओं को रोजगार, किसानों के खेतों में सिंचाई व्यवस्था सुद्रढ़ की गयी। वहीं कन्या विद्याधन और लैपटॉप वितरण जैसी योजनायें आज भी लोगों के जहन में हैं। यूथ बिग्रेड पदाधिकारियों ने श्रद्धेय नेताजी को श्रद्धासुमन अर्पित करते हुये कहा कि प्रदेश ही नहीं वरन देश में भी रक्षा मंत्री पद पर रहते हुये उन्होंने भारतीय सेनाओं को मजबूत करने का काम किया। इस दौरान एड.महेंद्र टिकैत, शैलेंद्र शांतिनगर, चारु सतभैया, बिटटू यादव, यादवेंद्र यादव, पंकज यादव, अभिषेक खडोवरा के अलावा अनेकों लोग मौजूद रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular