Tuesday, March 4, 2025
spot_img
HomeUttar PradeshBarabanki300 जरूरतमन्दो में सांसद ने वितरित किए कम्बल

300 जरूरतमन्दो में सांसद ने वितरित किए कम्बल

अवधनामा संवाददाता

बाराबंकी। लोकसभा क्षेत्र बाराबंकी के अंतर्गत विधानसभा रामनगर के महादेवा आडिटोरियम में सांसद उपेन्द्र सिंह रावत ने 300 जरूरत मन्दो को ठंड से बचाव हेतु कम्बल का वितरण किया।
विधानसभा क्षेत्र रामनगर के निवर्तमान विधायक शरद कुमार अवस्थी तथा एम.एल.सी अंगद सिंह भी इस दौरान उपस्थित रहे। उपस्थित लाभार्थिओं से चर्चा करते हुए सांसद जी ने कहा कि हमारी सरकार में प्रधानमन्त्री व प्रदेश के मुख्यमंत्री ने ठण्ड से बचने के लिए समस्त अधिकारीयों को निर्देशित किया है कि हर जरूरत मंद को ठण्ड से बचाव के लिए कम्बल के साथ -साथ जगह -जगह अलाव भी जलाएं जाये। सांसद ने सम्बन्धित अधिकारीयों को निर्देशित भी किया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष कमलेश शुक्ला, मंडल अध्यक्ष महादेवा शैलेंद्र प्रताप सिंह, प्रधान राजन तिवारी, भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारी गण एवं उपजिलाधिकारी रामनगर, तहसीलदार रामनगर, कानून गो तथा लेखपाल उपस्थित रहे।
फ़ोटो न 2

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img
- Advertisment -spot_img

Most Popular